Mohit Raina Shiva Role: 'महादेव' के लिए 12 घंटे रोजाना शूटिंग करते थे मौहित रैना, दिनभर की लेते थे मोटी फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2020, 09:08 AM IST

Mohit Raina Devo Ke Dev Mahadev Per Day Fees: देवों के देव महादेव टीवी शो से लीड स्टार मोहित रैना और मौनी रॉय को घर-घर खूब पॉपुलैरिटी मिली। मोहित रैना टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे भगवान शिव बताए जाते हैं...

Mohit Raina Shiva Role: 'महादेव' के लिए 12 घंटे रोजाना शूटिंग करते थे मौहित रैना, दिनभर की लेते थे मोटी फीस
Photo Credit: Instagram

श्रावण मास या सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव के भक्तों के लिए ये बहुत खास होता है इस पूरे महीने और खासकर सोमवार को उपवास, पूजा अर्चना जरूर किया जाता है। वैसे छोटे परदे पर भी भगवान शिव पर आधारित कई टीवी शोज आए और खूब पॉपुलर हुए। इन्हीं में से एक देवों के देव महादेव रहा। इस टीवी शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला और इसके लीड स्टार मोहित रैना, मौनी रॉय को घर-घर पॉपुलैरिटी मिली। टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाकर मोहित रैना को खूब पॉपुलैरिटी मिली और उनका शो जबरदस्त हिट रहा। 

मोहित रैना ने वैसे तो साल 2005 में अपना पहला टीवी शो मेहर किया था। बीते सालों में वो अंतरिक्ष, भाभी, चेहरा, बंदिनी, गंगा की धीज जैसे टीवी शोज कर चुके थे। हालांकि मोहित को पहचान टीवी शो देवों के देव महादेव से मिली। इस टीवी के लिए मोहित रैना कड़ी मेहनत करते थे। भगवान शिव का रोल निभाते वक्त मोहित सेट पर करीब 12 घंटे शूटिंग करते थे। इसी मेहनत की वजह से मोहित एक दिन का 1 लाख रुपए फीस चार्ज करते थे। जो कि टीवी एक्टर्स के लिए मोटी फीस कही जाती थी। 

मोहित रैना टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे भगवान शिव थे। मोहित रैना को टीवी सीरियल देवों के देव महादेव अच्छी पर्सनैलिटी की वजह से ऑफर हुआ था। हालांकि जब मोहित को इस टीवी सीरियल का ऑफर मिला था वो 107 किलो के थे। बाद में अपने रोल के लिए मोहित ने खूब पसीना बहाया और करीब 30 किलो वजन कम कर महादेव का किरदार निभाया था। टीवी सीरियल देवों के देव महादेव के दौरान मोहित रैना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। शो की को-स्टार मौनी रॉय के साथ मोहित रैना के लिंकअप भी खूब खबरें आई थीं।


CA बनना चाहते थे मोहित रैना 
हैंडसम हंक मोहित रैना को महादेव बन खूब पॉपुलैरिटी मिली। जम्मू कश्मीर से बिलॉन्ग करने वाले मोहित रैना वैसे शुरुआती दौर में CA बनना चाहते थे। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तभी तो ग्रेसिम मिस्टर इंडिया 2005 में हिस्सा लेने के बाद वो टॉप-5 में पहुंचे और इसी के बाद मोहित रैना ने एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा। लंबे टाइम तक मॉडलिंग का हिस्सा रहे मोहित को आखिरकार छोटे परदे पर एक्टिंग करने का पहला मौका मिला। 

End of Article