इमली के एक्टर मनस्वी वशिष्ठ ने खरीदी बेहद कीमती कार, मालिनी ने ऐसे दी आदित्य को बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2022, 12:22 AM IST

Manasvi Vashist Imlie Actor buy swanky car: अभिनेता मनस्वी वशिष्ठ अब एक नई कार के मालिक बन चुके हैं। अपनी नई शानदार कार खरीदने की जानकारी मनस्वी ने सोशल मीडिया पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कर दी है...

इमली के एक्टर मनस्वी वशिष्ठ ने खरीदी बेहद कीमती कार, मालिनी ने ऐसे दी आदित्य को बधाई

Imlie Actor buy swanky car: इमली अभिनेता मनस्वी वशिष्ठ इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। अभिनेता मनस्वी वशिष्ठ ने हाल ही में खुद को एक खास गिफ्ट दिया है जो कि बेहद कीमती है। दरअसल अभिनेता मनस्वी वशिष्ठ अब एक नई कार के मालिक बन चुके हैं। अपनी नई शानदार कार खरीदने की जानकारी मनस्वी वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कर दी है। इमली के एक्टर मनस्वी ने काले रंग की एक लग्जरियस कार खरीदी है। अभिनेता बहुत खुश हैं और उन्होंने बताया कि वो काफी समय से इसकी प्लानिंग में थे। 

मनस्वी वशिष्ठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो अपनी नई गाड़ी लेते और फिर राइड पर निकलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'मेरी नई सवारी...।' इमली के एक्टर मनस्वी वशिष्ठ को लगातार इस पोस्ट पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। वहीं खास इमली की मालिनी यानि कि एक्ट्रेस मयूरी देशमुख ने मनस्वी वशिष्ठ को बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट पर हार्ट वाली इमोजी शेयर करके मनस्वी को बधाई दी है। मनस्वी की नई गाड़ी की तस्वीरों को देखकर उनके कमेंट सेक्शन की बाढ़ सी आ गई है। 

अभिनेता हाल ही में लोकप्रिय टीवी शो 'इमली' में आदित्य कुमार त्रिपाठी की मुख्य भूमिका निभाते हुए शामिल हुए हैं। मनस्वी ने अपना कॉर्पोरेट करियर छोड़ने के बाद शो इश्क में मरजावां 2 से अपनी शुरुआत की थी। अब वह नए किरदार 'आदित्य' के साथ फिर से फैन्स के दिलों पर राज कर रहे हैं।

बात अगर इमली की कहानी की करें तो आदित्य फिलहाल दुखी है। क्योंकि इमली ने दूसरी शादी करने का फैसला किया है और वो अब आर्यन की पत्नी बन चुकी है। वहीं आदित्य की पत्नी मालिनी का भांडाफोड़ हो चुका है। इमली ने सबको मालिनी की काली करतूतों के बारे में बता दिया है। इसी के साथ मालिनी अब जेल की हवा खा रही है तो वहीं आदित्य काफी हद तक अकेला पड़ चुका है। बताया जा रहा है कि इमली की कहानी में अब जल्द आर्यन का निगेटिव अवतार देखने को मिलेगा। 

End of Article