रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोच रहे हैं अपने बच्चे का नाम, बॉलीवुड कपल ने तैयार की है लंबी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 09:48 PM IST

Ranveer Singh on baby planing: रणवीर सिंह केवल फैशनसेंस ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं। अब हाल ही में रणवीर ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही अपने बच्चे के लिए नामों की एक लंबी सूची तैयार कर ली है....

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोच रहे हैं अपने बच्चे का नाम, बॉलीवुड कपल ने तैयार की है लंबी लिस्ट

Ranveer singh and deepika padukone discussing baby names: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हर प्रमोशन में रणवीर के लुक्स फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं और ये लुक इंटरनेट पर भी धमाल मचा रहे हैं। वैसे रणवीर सिंह केवल फैशनसेंस ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं। उनके मजाकिया कमेंट्स लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं। अब हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही अपने बच्चे के लिए नामों की एक लंबी सूची तैयार कर ली है, लेकिन अभी वो इसे बताना नहीं चाहते हैं। चूंकि उनकी आने वाली फिल्म कन्या भ्रूण हत्या और लिंग भेदभाव के मुद्दे से संबंधित है।

ऐसे में रणवीर सिंह से जब पूछा गया कि वो और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण एक लड़की के माता-पिता बन जाते हैं तो वह अपनी बेटी का नाम क्या रखेंगे? रणवीर ने तुरंत इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें लोगों के नामों का जुनून है और कपल लगातार संभावित नामों पर चर्चा कर रहे हैं। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया है कि वो नामों को थोड़ा सीक्रेट रखना चाहते हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि लोग उसे चुरा लें।

कुछ दिनों पहले अभिनेता ने तब दिल जीत लिया जब उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया था कि क्या उन्हें लड़का चाहिए या लड़की? रणवीर ने जवाब दिया था कि यह उनकी पसंद नहीं है और लड़का हो या लड़की यह दीपिका और उनके लिए एक सच्चा आशीर्वाद होगा।


 बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बारे में अफवाहें थीं, लेकिन कपल ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

End of Article