Lock Upp: पांच साल से प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हैं पायल रोहातगी, लिव इन को नहीं मान रहे हैं डॉक्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 04:25 PM IST

Payal Rohatagi on Lock Upp: एक्ट्रेस पायल रोहातगी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। पायल ने बताया कि वह कभी भी मां नहीं बन सकती हैं। जानिए क्या कहा पायल ने...

Lock Upp: पांच साल से प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हैं पायल रोहातगी, लिव इन को नहीं मान रहे हैं डॉक्टर

Lock Upp Update:. रिएलिटी शो लॉक अप में पायल रोहातगी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा सबसे बड़ा सीक्रेट खोला। पायल ने बताया कि वह कभी भी मां नहीं बन सकती हैं। यही नहीं, इस कारण उन्होंने और आज संग्राम सिंह शादी नहीं की। इसके अलावा पायल ने बताया कि उन्होंने जब सेरोगेसी का सहारा लिया तो डॉक्टर ने शादीशुदा न होने के कारण उन्हें इंकार कर दिया। 

पायल ने अपनी को कंटेस्टेंट साइशा से कहा, 'शादी न करने का कारण है कि मैं बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रही हूं लेकिन, नहीं कर सकती हूं। हम पिछले पांच-सात साल से कोशिश कर रहे हैं लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला रहा है। मैंने संग्राम से कहा है कि ऐसी लड़की से शादी करें जो उसे बच्चा दे सके। मैंने हमेश उनसे ऐसा कहा है क्योंकि मैं उसे बच्चा नहीं दे सकती हैं। मैंने अपने एग्ज फ्रीज नहीं किए हैं। मैंने लड़कियों से कहती हूं कि करियर के कारण अपने एग्ज फ्रीज कर दें।'     

Lock Upp: Payal Rohatgi reveals 'I did vashikaran to save my career';  Kangana Ranaut jokes 'Sangram will be wondering if he loves you because of  kaala-jaadu' - Times of India

डॉक्टर को चाहिए मैरिज सर्टीफिकेट 
पायल आगे कहती हैं कि हम गोद लेने या सेरोगेसी के बारे में भी सोच रहे थे। बकौल एक्ट्रेस, 'संग्राम हमेशा मुझसे कहता है कि उन्हें मेरी तरह बच्चा चाहिए, लेकिन मैं उन्हें दे नहीं सकती। मैं बच्चे को गोद लेना चाहती हूं। लेकिन, इसके लिए मैरिज सर्टीफिकेट चाहिए क्योंकि, डॉक्टर ने मुझसे कहा है कि आपकी शादी हो गई है कागज लेके आओ, लिव इन नहीं मैरिज सर्टीफिकेट चाहिए। उन्हें कागज पर शादी चाहिए।' इससे पहले पायल ने कैमरे के आगे कहा था कि उन्होंने आईवीएफ का सहरा भी लिया लेकिन, बात नहीं बनी थी।'

पायल ने इसके अलावा ये भी बताया कि उन्होंने और संग्राम ने तय किया था कि जब बच्चा हो जाएगा तब वह और संग्राम शादी करेंगे। आपको बता दें कि पिछले दिनों लॉक अप शो में संग्राम सिंह आए थे। इस दौरान उन्होंने पायल रोहातगी को शादी के लिए भी प्रपोज किया था।

End of Article