The Kapil Sharma Show के इस सीजन में नजर नहीं आएंगी 'सपना', इस कारण कृष्णा अभिषेक की मेकर्स से नहीं बनी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 07:49 PM IST

Krushna Abhishek not in The Kapil Sharma Show: सपना यानी कृष्णा अभिषेक के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। एक्टर और कॉमेडियन द कपिल शर्मा शो के इस सीजन में नजर नहीं आएंगे। जानिए क्या है ताजा अपडेट...

The Kapil Sharma Show के इस सीजन में नजर नहीं आएंगी 'सपना', इस कारण कृष्णा अभिषेक की मेकर्स से नहीं बनी बात

मुंबई. द कपिल शर्मा शो का नया सीजन जल्द ही टेलिकास्ट होने जा रहा है। अर्चना पूरन सिंह ने नए सीजन की झलक दिखाई है। शो से कृष्णा अभिषेक के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस सीजन सपना यानी कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे। खुद एक्टर और कॉमेडियन ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, मेकर्स ने पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन काफी ज्यादा बदलाव किए हैं। कृष्ण के जगह कई नए आर्टिस्ट शो का हिस्सा लेंगे। इसके लिए कई नए कलाकारों के ऑडिशन भी लिए गए थे।  

ई टाइम्स टीवी से बातचीत में कृष्णा अभिषेक ने कंफर्म किया था कि वह अपकमिंग सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के एग्रीमेंट को लेकर मेकर्स के साथ बात नहीं बनी हैं। वहीं, कृष्णा के शो छोड़ने पर चैनल और प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कृष्णा ने फीस के कारण शो छोड़ा है। सूत्रों के मुताबिक 'मेकर्स और कृष्णा ने अपने तरफ से काफी कोशिश की थी। एक बड़ा मुद्दा फीस है। दरअसल फीस के कारण मेकर्स से बात नहीं बनी। आखिर में उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स और कृष्णा के बीच सब कुछ सुलझ जाए और वह शो में वापसी करेंगे।' 

Also Read: काम नहीं मिलने से डिप्रेशन में चले गए थे कृष्णा अभिषेक, दो साल तक थे बेरोजगारनिभाए हैं ये किरदार
द कपिल शर्मा शो में कृष्णा सपना के अलावा कई अलग-अलग किरदार निभाते आए हैं। वह साल 2018 से ही शो का एक अहम हिस्सा हैं। सुनील ग्रोवर द्वारा शो छोड़ने के बाद कृष्णा अभिषेक की द कपिल शर्मा शो में एंट्री हुई थी। कृष्णा ने सपना के अलावा शो में जैकी दादा, धर्मेंद्र जैसे किरदार निभाए हैं। स्क्रीन में जैसे ही वह आते थे फैंस को चेहरे पर हंसी आ जाती हैं। द कपिल शर्मा शो में सपना का मसाज काफी पॉपुलर हुआ है। गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शो से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें कपिल शर्मा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है। 

द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने भी एक वीडियो पोस्ट किया था, इसमें वह प्रोमो की शूटिंग के लिए मड आइलैंड जा रही हैं। अर्चना ने प्रोमो की झलक दिखाई थी। ये पॉपुलर रिएलिटी शो सितंबर में छोटे पर्दे पर वापसी करेगा।

End of Article