जन्नत जुबैर के साथ ऐसा है खतरों के खिलाड़ी 12 फेम फैजल शेख का रिश्ता, शो पर मिस्टर फैजू ने कही ये बात 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 03:57 PM IST

Faisal Shaikh On Jannat Zubair: खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट फैजल शेख जन्नत जुबैर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने रोहित शेट्टी के शो और जन्नत जुबैर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

जन्नत जुबैर के साथ ऐसा है खतरों के खिलाड़ी 12 फेम फैजल शेख का रिश्ता, शो पर मिस्टर फैजू ने कही ये बात 

Faisal Shaikh On Jannat Zubair: मिस्टर फैजू के नाम से मशहूर टिक टाॅकर फैजल शेख को अब रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में देखा जाएगा। ईटाइम्स से बात करते हुए फैजल शेख ने इस शो और जन्नत जुबैर के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका में खतरों के खिलाड़ी 12 करते हुए उनका समय बहुत अच्छा बीत रहा है। उन्हें अपनी जिंदगी में कुछ बदलाव चाहिए था और यह बदलाव उन्हें इस शो से मिला। उन्होंने कहा कि वह इस शो को अंत तक करना चाहते हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें बहुत सारी चीजों से डर लगता है जिनमें से एक कॉकरोच और कीड़े भी हैं। लेकिन कुछ दिनों से वह अपने डर को काबू में करना सीख रहे हैं। 

इसके बाद फैजल शेख ने एक और खुलासा करते हुए यह कहा कि उनकी मां का यह सपना था कि वह कभी खतरों के खिलाड़ी शो करें। जब उन्हें इस शो का ऑफर मिला था तब उन्होंने सबसे पहले यह खुशखबरी अपने मां को दी थी। उन्हें खुशी है कि वह अपनी मां का सपना पूरा कर रहे हैं। इसके बाद फैजल शेख ने यह भी बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि इस शो में रोहित शेट्टी उन्हें बहुत सपोर्ट कर रहे हैं और गाइड कर रहे हैं। जन्नत जुबैर के बारे में बात करते हुए फैजू ने कहा कि वह उनका बहुत साथ दे रही हैं। जब भी यह दोनों परफॉर्म करते हैं तब एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। 

उन्होंने कहा कि 'एक पुराने दोस्त का साथ होना बड़ी बात है।' इसके बाद फैजल शेख ने यह भी कहा कि इस शो में जन्नत जुबैर अपने परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर रही हैं। वह मुश्किल से मुश्किल स्टंट को भी बिना प्रेशर में आए एकदम शांति से पूरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी और जन्नत के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती थीं तब इससे उन दोनों को काफी फर्क पड़ता था। जिसकी वजह से उन दोनों ने अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को भी रोक दिए थे। लेकिन अब जाकर लोगों ने उन दोनों के बारे में बात करना बंद कर दिया है और ऐसी अफवाहें उड़ना भी बंद हो गई हैं।

End of Article