KBC 14: मेल बॉक्सर की पिटाई से निखत जरीन का चेहरा हो गया था खराब, मां ने कहा- 'कौन करेगा तुझसे शादी?'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 07:26 PM IST

Nikhat Zareen in KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में हॉटसीट पर निखत जरीन बैठने वाली हैं। निखत जरीन ने बिग बी अमिताभ बच्चन को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर किए हैं। जानिए क्या कहा निखत ने।

KBC 14: मेल बॉक्सर की पिटाई से निखत जरीन का चेहरा हो गया था खराब, मां ने कहा- 'कौन करेगा तुझसे शादी?'

Kaun Banega Crorepati 14 Nikhat Zareen: कौन बनेगा करोड़पति 14 के सोमवार के एपिसोड में वर्ल्ड चैंपियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी महिला बॉक्सर निखत जरीन (Nikhat Zareen) और वेट लिफ्टर मीराबाई चानू हॉटसीट पर बैठेंगी। निखत का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें वह अमिताभ बच्चन को मेल बॉक्सर से पिटने का किस्सा सुना रही हैं। इसके अलावा बॉक्सिंग रिंग में कई पहलवानों को पटखनी दे चुकीं निखत ने बताया कि उनकी मम्मी उनकी शादी के लिए बेहद परेशान हैं। 

सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक निखत जरीन ने बिग बी को अपने कोच का किस्सा शेयर किया। निखत ने बताया कि एक बार उनके कोच ने रिंग में मेल बॉक्सर से उनकी फाइट करवा दी थी। इस लड़ाई में निखत जरीन की काफी पिटाई हुई। बॉक्सर ने उनकी आखों और गालों पर मुक्का मारा था। इससे उनके चेहरे पर काला निशान बन गया था। इसके अलावा उनकी नाक से भी खून निकाल गया था। जब ये निखत की मम्मी ने देखा तो वह रोने लग गई थीं। उन्होंने कहा कि, 'तुझे कुछ हो गया तो तुझसे शादी कौन करेगा?'

निखत ने कहा- 'लग जाएगी लड़कों की लाइन'
निखत जरीन आगे बताती हैं कि उन्होंने अपनी मम्मी से कहा कि, 'आप चिंता क्यों कर रही हैं। अगर मेरा नाम होगा तो दूल्हों की लाइन लग जाएगी।' निखत की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन जोर-जोर से हंसने लगते हैं।' आपको बता दें कि निखत जरीन के अलावा जल्द ही मीराबाई चानू भी शो में हिस्सा लेने वाली हैं। मीराबाई चानू से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया था। इसमें वह अमिताभ बच्चन से फिल्म अग्निपथ का डायलॉग बोलने की रिक्वेस्ट कर रही हैं। आपको बता दें कि इस सीजन के पहले एपिसोड में एम.सी.मैरी कॉम और सुनील छेत्री भी शामिल हुए थे। 

यहां देखें केबीसी 14 का प्रोमो (KBC 14 Promo)

अमिताभ बच्चन हाल ही में दूसरी बार कोरोना पॉजीटिव हुए थे। इस दौरान वह आइसोलेशन में थे। अब बिग बी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति 14 के सेट पर वापसी की है। अमिताभ बच्चन ने एक फोटो पोस्ट कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

End of Article