अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन की शुरुआत हो चुकी हैं और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। शो के गुरुवार के एपिसोड में हॉटसीट पर पहुंचीं बिहार के आरा का रहने वाली रजनी मिश्रा। रजनी हाउस वाइफ हैं और कम उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी। उन्होंने शो में बताया कि शादी के बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की और अभी भी वो पढ़ाई कर रही हैं। जिसका श्रेय उन्होंने अपने पति व सास ससुर को दिया।
रजनी जैसे ही हॉटसीट पर आईं वो भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक सकीं। रजनी शो में अकेले पहुंची थीं, इसकी वजह पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके बच्चों के एग्जाम हैं जिसके चलते उनके पति साथ नहीं आ सके। रजनी ने शो में शानदार तरीके से खेला और 50 लाख रुपये जीते। लेकिन वो 75 लाख रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब नहीं दे सकीं। जानें क्या था वो सवाल और क्या आप दे पाएंगे इसका सही जवाब?
किस शहर की प्रयोगशाला में बंदरों में मंकीपॉक्स का पहला केस सामने आया था।
A. जोहान्सबर्ग
B. कुआला लंपुर
C. टोक्यो
D. कोपेनहेगेन
रजनी इस सवाल का सही जवाब नहीं जानती थीं, जो कि है D. कोपेनहेगेन। हालांकि वो शो से 50 लाख रुपये जीतकर घर गईं।

इससे पहले रजनी से 50 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा गया था वो ये था-
1970 में, इसमें से कौन दूसरे राज्य के अंदर स्थित एक स्वायत्त राज्य बना था।
A. केरल
B. त्रिपुरा
C. मेघालय
D. उत्तराखंड
रजनी इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं तो उन्होंने लाइफलाइन ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया और इसका जवाब दिया C. मेघालय, जो कि सही था।
बता दें कि रजनी से पहले भी अब तक कई कंटेस्टेंट शो में 50 लाख रुपये जीत चुके हैं। रजनी ने अपनी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखी और ये मुकाम हासिल किया जिससे बिग बी काफी इंप्रेस नजर आए।

