KBC 14: अमिताभ बच्चन ने सुनील छेत्री से पूछा फुटबॉल से जुड़ा सवाल, मैरी कॉम ने हैरानी के साथ दिया रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 04:30 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14 New Promo: अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 14 जल्द ऑन एयर होने वाला है। इस सीजन पहले एपिसोड में हॉट सीट पद्म विभूषण मैरी कॉम और पद्म श्री सुनील छेत्री नजर आएंगे।

KBC 14: अमिताभ बच्चन ने सुनील छेत्री से पूछा फुटबॉल से जुड़ा सवाल, मैरी कॉम ने हैरानी के साथ दिया रिएक्शन

Kaun Banega Crorepati 14 New Promo: अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 14 जल्द ऑन एयर होने वाला है। 14वें सीजन का पहला एपिसोड सात अगस्त यानी रविवार (KBC 14 Date and Time) को रात नौ बजे से सोनी टीवी पर टेलिकास्ट होगा। पहले एपिसोड में आजादी के 75वें साल का जश्न मनाया जाएगा और एक ही एपिसोड में कई खास मेहमान हॉट सीट पर बैठेंगे। 

जानकारी के अनुसार इस सीजन के पहले एपिसोड में हॉट सीट पद्म विभूषण मैरी कॉम और पद्म श्री सुनील छेत्री नजर आएंगे। मेकर्स की ओर से इन दोनों की झलक वाला प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में  सुनील छेत्री और मैरी कॉम अमिताभ के साथ हंसी मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन फुटबॉलर सुनील छेत्री से पूछते हैं कि उन्हें कभी गेम में रेड कार्ड मिला है तो वह कहते हैं कभी नहीं। वह कहते हैं कि खेल के दौरान प्लेयर्स वैसे ही येलो कार्ड से डरे हुए होते हैं। जिन प्येलर्स को येलो कार्ड मिल जाता है वह एक्टर्स बन जाते हैं। इस पर मैरी कॉम कहती हैं कि फील्ड पर बहुत सारा ड्रामा होता है ना।

फुटबॉल की ट्रिक्स दिखाईं

इसके बाद अमिताभ बच्चन सुनील से कहते हैं कि आप जहां भी जाते हैं, वहां लोग आपसे फुटबॉल की ट्रिक्स दिखाने के लिए कहते हैं, लेकिन हम आपसे ऐसा कुछ नहीं कहेंगे। हां अगर आप दिखाना चाहते हैं तो हम मना भी नहीं करेंगे। इसके बाद सुनील अपनी फुटबॉल की ट्रिक्स दिखाकर सभी को हैरान कर देते हैं। यह एपिसोड प्रोमो के हिसाब से काफी मजेदार नजर आ रहा है। 

End of Article