Susheel Gowda Passes Away: सुशांत के बाद अब टीवी एक्टर सुशील गोवड़ा ने किया सुसाइड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2020, 03:42 PM IST

Susheel Gowda Commits Suicide: टीवी एक्टर सुशील गोवड़ा ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 7 जुलाई को अपने होम टाउन में अपनी जान दे दी।

Susheel Gowda Passes Away: सुशांत के बाद अब टीवी एक्टर सुशील गोवड़ा ने किया सुसाइड

पिछले कुछ समय से लगातार एंटरटेनमेंट जगत से दुखद खबरें आ रही हैं। अब एक बार फिर फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर है। टीवी एक्टर सुशील गोवड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशील की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने होम टाउन मंड्या में ये कदम उठाया।

सुशील गोवड़ा 30 साल के थे और सीरियल्स Anthpura में काम कर चुके थे। जानकारी के मुताबिक सुशील ने कल (7 जुलाई) को सुसाइड कर लिया। एक्टर के साथ- साथ वो फिटनेस ट्रेनर भी थे और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत कर रहे थे। सुशील आने वाली फिल्म Salaga में पुलिस के रोल में नजर आने वाले थे, जिसमें एक्टर दुनिया विजय लीड रोल में हैं।

दुनिया विजय ने किया ये पोस्ट

सुशील गोवड़ा की सुसाइड की खबर मिलने के बाद एक्टर दुनिया विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वो हीरो मटीरियल लगे थे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वो हमें बहुत जल्द छोड़ कर चले गए। कोई भी परेशानी हो सुसाइड करना उसका हल नहीं होता। मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रुकेगा। यह केवल कोरोना वायरस की वजह से नहीं है। लोगों में विश्वास की कमी है क्योंकि उनकी नौकरी जा रही है, जो उन्हें जिंदगी आगे चलाने के लिए पैसा देती है। यह समय है कि मजबूत रहा जाए और इस मुश्किल समय से बाहर निकला जाए।'

एक्ट्रेस अमिता रंगनाथ ने जताई हैरानी

सुशील के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस अमिता रंगनाथ ने उनके निधन पर हैरानी जताई। अमिता ने कहा, 'मुझे एक दोस्त ने इस बारे में बताया। मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। वो बहुत अच्छा और नर्म दिल इंसान था जो हमेशा खुश रहता था। यह बहुत दुखद है कि वो इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले गए। उनके पास एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में और बहुत कुछ हासिल का टैलेंट था।'

सुशील के शो Anthpura के डायरेक्टर ने कहा, 'मुझे यह दुखद खबर मिला। Anthpura में लीड रोल प्ले करने वाले सुशील गोवड़ा अब नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

End of Article