Jhalak Dikhhla Jaa 10: करण जौहर ने शो पर किया खुलासा, बोले- 'बच्चों के लिए गाता हूं 'चंदा है तू' लोरी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 11:01 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10 : कलर्स टीवी का डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 का पहला एपिसोड ऑनएयर हो चुका है। पहले एपिसोड में धीरज धूपर, रुबीना दिलैक, अली असगर ने परफॉर्म किया। शो पर धीरज धूपर ने बताया कि पिता बनने के बाद कैसे बदली उनकी जिंदगी।

Jhalak Dikhhla Jaa 10: करण जौहर ने शो पर किया खुलासा, बोले- 'बच्चों के लिए गाता हूं 'चंदा है तू' लोरी'
Photo Credit: Instagram

Jhalak Dikhhla Jaa 10 : कलर्स टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' का आगाज हो चुका है। शो में धीरज धूपर, रूबीना दिलैक, शिल्पा शिंदे जैसे कई पॉपुलर स्टार्स ने हिस्सा लिया है। शो में धीरज धूपर ने अपने कोरियोग्राफर स्नेहा सिंह के साथ परफॉर्म किया। धीरज ने रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सॉन्ग केसरिया पर डांस किया। धीरज का रोमांटिक डांस फैंस को बेहद पसंद आया। करण जौहर ने बताया कि उनकी मां धीरज की बहुत बड़ी फैन है और उन्होंने कहा कि आप आपने घने बालों में कौन सा तेल लगाते है। इसके बारे में हम सबको बताए। करण के सवाल के बाद हर कोई धीरज के बालों का सीक्रेट जानना चाहता था।

सभी कंटेस्टेंट्स और जज ने धीरज को पिता बनने के लिए बधाई दी। शो पर उन्होंने बताया कि जब से बेबी आया है मैं हर रोज कुछ न कुछ नया सीख रहा हूं। उन्होंने आगे कहा मैं अपने बच्चे के लिए लोरी नहीं गाता हूं क्योंकि मैं जो भी गाउंगा वो उठ जाएगा। एक्टर ने आगे कहा, मैं उसे जब भी देखता हूं, मैं सब कुछ भूल जाता हूं और मैंने ये महसूस किया कि पिता बनने के बाद ये सबसे खूबसूरत एहसास है। माधुरी दीक्षित ने कहा मैं भी एक मां हूं और इस बात को अच्छी तरह से समझ सकती हूं। 

करण अपने बच्चों के लिए गाते है ये लोरी
 

धीरज ने कहा, मैं बेबी के हर काम में अपनी पत्नी की मदद करता हूं और बाद में अपने काम पर जाता हूं। माधुरी कहती है कि मैं बिल्कुल मानती हूं कि आप अपनी पत्नी की मदद हर काम में करते होंगे। करण जौहर ने आगे कहा कि पिता होने का एहसास सबसे अमोल है। वहीं, शो के कंटेस्टेंट अली असगर कहते हैं कि धीरज मुझे एक लोरी गाकर सुनाऊ। अली असगर के मजाक में मनीष पॉल उनका पूरा साथ देते नजर आए। इस बीच करण ने कहा कि मैं अपने बच्चों यश और रुही को चंदा है तू मेरा तारा है तू लोरी गाकर सुनाता था।

End of Article