सब्जियां बेचने को मजबूर हुए टीवी एक्टर Javed Hyder, 'गुलाम' एक्टर के Dolly Bindra ने शेयर किए टिकटॉक वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2020, 01:52 PM IST

Javed Hyder TV Actor Selling Vegetables: टीवी-बॉलीवुड अभिनेता जावेद हैदर ने सब्जियां बेचते हुए अपने टिकटॉक वीडियोज बनाते हैं। ये वीडियोज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी जावेद के जज्बे को सलाम कर रहे हैं...

सब्जियां बेचने को मजबूर हुए टीवी एक्टर Javed Hyder, 'गुलाम' एक्टर के Dolly Bindra ने शेयर किए टिकटॉक वीडियो
Photo Credit: Twitter

टीवी अभिनेता और आमिर खान की फिल्म गुलाम में काम कर चुके जावेद हैदर इन दिनों सुर्खियों में हैं। सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक जावेद हैदर इन दिनों सब्जियां बेचने का काम कर रहे हैं। खबर है कि जावेद हैदर ने अपनी आजीविका के लिए ये काम चुना है। टीवी एक्टर जावेद हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए डॉली ने बताया कि जावेद फिलहाल सब्जियां बेचकर अपना भरण-पोषण कर रहे हैं। 

आप भी देख सकते हैं कि सब्जियां बेचते हुए जावेद हैदर ने टिकटॉक वीडियो भी बनाया है। इसमें वो खुशी-खुशी, निसंकोच अपने काम को कर रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे... सॉन्ग चल रहा है। जिस पर अभिनेता जावेद हैदर लिप्सिंग कर रहे हैं। 

इन प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे जावेद हैदर

डॉली बिंद्रा ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'ये एक अभिनेता है और आज जावेद हैदर सब्जी बेच रहे हैं। लॉकडाउन और कोरोना वायरस महामारी के कारण कोई काम नहीं मिल रहा है।' डॉली ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'जावेद हैदर इंडिया में जन्मे हैं और साल 2009 में आई फिल्म Baabarr का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जिनी और जूजू टीवी शो, साल 2017 में आई फिल्म लाइफ की ऐसी की तैसी में भी काम किया है।'  

सोशल मीडिया पर हो रही जावेद हैदर की तारीफ

टीवी और बॉलीवुड अभिनेता जावेद हैदर का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार इसे शेयर कर रहे हैं। जावेद हैदर की ट्विटर पर जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स का कहना है कि कम से कम वो अब तक स्ट्रगल करके इस परिस्थिति से फाइट तो कर रहे हैं। जावेद के जब्जे को सभी सलाम कर रहे हैं। 

End of Article