रिजेक्शन से तंग जैस्मिन भसीन को आता था आत्महत्या का ख्‍याल, बताया किस तरह किया बुरे वक्‍त का सामना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2021, 02:45 PM IST

जैस्मिन भसीन ने बताया कि मुंबई में स्ट्रगल के दौरान मैं जिंदगी के डार्क फेज में थी। कई जगह से रिजेक्ट होने के बाद उन्हें आत्महत्या के विचार आने लगे थे।

रिजेक्शन से तंग जैस्मिन भसीन को आता था आत्महत्या का ख्‍याल, बताया किस तरह किया बुरे वक्‍त का सामना

Jasmin Bhasin: टीवी जगत की खूबसूरत अदाकारा जैस्मिन भसीन अपनी एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में रहती हैं। आपको बता दें जैस्मिन को जी टीवी शो टशन-ए-इश्क के लिए पहचाना जाता है। वहीं जैस्मिन लगातार दो बार खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में जैस्मिन बिग बॉस 14 में भी नजर आई थी। इस दौरान अभिनेत्री ने कई रहस्यों का खुलासा किया। जैस्मिन ने बताया कि कई जगह से रिजेक्ट होने के बाद उन्हें आत्महत्या करने के विचार आने लगे थे, उन्हें लगता था कि उनमें कई खामियां हैं। अभिनेत्री के इस खुलासे से हाउसमेट्स के साथ दर्शकों के भी रूह कांप गए थे। हालांकि अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के जरिए बताया कि उन्होंने इस परेशानी से उबरने के लिए क्या किया।

कुछ इस तरह परेशानी का निकाला हल

टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत में जैस्मिन ने बताया कि स्ट्रगल के दौरान जिंदगी के डार्क फेज में थी। वो लड़ाई मेरी खुद के साथ थी, क्योंकि कहीं ना कहीं मैं खुद से अपना आत्मविश्वास खो रही थी। अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता था कि मेरी स्किन में खामियां हैं, मैं अच्छी नहीं दिखती हूं इसलिए मुझे बार बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा है। जैस्मिन ने आगे बताया कि मेरे लिए इस फीलिंग से बाहर आना काफी मुश्किल था, इसके लिए मैंने सेल्फ लव की मदद ली।

अभिनेत्री ने बताया मेरे लिए सीखने का प्वाइंट ये था कि मुझे सबसे पहले खुद के साथ यह जंग खत्म करनी होगी। आप जैसे हैं आपको खुद से स्वीकार करना होगा, क्योंकि आपकी खामियां ही आपको दूसरों से अलग बनाती हैं नहीं तो हम सभी टॉय शॉप में रखी डॉल की तरह दिखेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक आप खुद को लेकर कॉन्फिडेंस महसूस नहीं करेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सत् प्रतिशत प्रयास नहीं करेंगे तब तक आप अपने मुकाम को हासिल नही कर सकते। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

बिग बॉस-14 का भी रह चुकी हैं हिस्सा

आपको बता जैस्मिन छोटे पर्दे के कई बड़े शो में नजर आ चुकी हैं। वहीं अभिनेत्री जी टीवी पर प्रशारित होने वाले शो टशन-ए-इश्क से सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुई हैं। वहीं जैस्मिन भसीन दो बार खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 14 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री बॉयफ्रैंड अली गोनी के साथ वीडियो सॉन्ग में भी आ चुकी हैं। वीडियों सॉन्ग में जैस्मिन को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था।

End of Article