इमली 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: मौत के मुंह में जाएगा आर्यन,‌ इमली के सुहाग पर चलेंगी गोलियां 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 03:08 PM IST

इमली 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: इमली टीवी सीरियल का आने वाला एपिसोड बेहद रोचक होने वाला है। इस टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से इमली के सुहाग की जान खतरे में पड़ जाएगी। 

इमली 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: मौत के मुंह में जाएगा आर्यन,‌ इमली के सुहाग पर चलेंगी गोलियां 

इमली 10 मई 2022 एपिसोड अपडेट: इमली टीवी सीरियल इन दिनों दर्शकों से खूब वाहवाही लूट रहा है। इस टीवी सीरियल की कहानी दिन पर दिन बेहद रोचक होती जा रही है। पिछले कुछ एपिसोड में आपने देखा होगा कि इमली को खुश करने के लिए आर्यन खूब जद्दोजहद करता है। इमली की खुशी के लिए वह ज्योति की मदद भी लेता है। ज्योति के साथ मिलकर आर्यन इमली के लिए कमरे में कैंडल जलाता है लेकिन नीला की साजिश की वजह से इमली का कमरा जल जाता है। धुंए की वजह से इमली की हालत गंभीर हो जाती है। जिसके बाद इमली को अस्पताल ले जाया जाता है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अपनी पत्नी की अच्छी सेहत के लिए आर्यन उसकी खूब देखभाल करेगा। 

इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आर्यन इमली के साथ क्वालिटी टाइम बिताएगा। इमली जल्द से जल्द ठीक हो जाए इसके लिए आर्यन उसका खूब ध्यान रखेगा। जब इमली होश में आ जाएगी तब आर्यन उसे ऑफिस भी नहीं जाने देगा। वह‌ इमली के साथ बातें करेगा और उसकी हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान देगा। जिसकी वजह से यह दोनों एक दूसरे के करीब आने लगेंगे। लेकिन आने वाले एपिसोड में ट्विस्ट भी आने वाला है। आर्यन इमली के साथ सबूत ढूंढने के लिए जाएगा जहां पर एक सुनसान इलाके में वह अपनी गाड़ी रोक देगा। यहां एक अनजान आदमी पीछे से आर्यन पर हमला करेगा। वह आर्यन के ऊपर गोली चलाएगा जिसकी वजह से आर्यन नीचे गिर जाएगा।

जैसे ही इमली को गोली चलने की आवाज सुनाई देगी वैसे ही वह परेशान हो जाएगी और आर्यन को ढूंढने के लिए निकल जाएगी। उसे आर्यन गंभीर हालत में मिलेगा जिसके बाद वह घबरा जाएगी और उसे बचाने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी। इसी बीच ज्योति के सामने भी नीला की पोल खुल जाएगी। गुड़िया बातों बातों में यह खुलासा कर देगी कि इमली के कमरे में आग लगने की फीस है नीला का हाथ था जिसके बाद ज्योति नीला को ब्लैकमेल करना शुरू कर देगी। 

End of Article