Hina Khan cards Block: हिना खान के पिता ने ब्लॉक किए उनके डेबिट-क्रेडिट कार्ड, बोले- अब मुझसे खर्चा मांगना...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2020, 05:16 PM IST

Hina Khan Father Block Her debit credit cards: हिना खान के पिता ने ब्लॉक किए एक्ट्रेस के सारे डेबिट-क्रेडिट कार्ड। शॉक्ड होकर हिना ने पूछा- आपने मेरे साथ ऐसा क्यों किया...।

Hina Khan cards Block: हिना खान के पिता ने ब्लॉक किए उनके डेबिट-क्रेडिट कार्ड, बोले- अब मुझसे खर्चा मांगना...

हिना खान अपने पिता से बेहद क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। अक्सर बाप-बेटी एक-दूसरे के साथ मजाकिया बातचीत वाले वीडियो शेयर करना पसंद करते हैं। अब हाल ही में हिना खान ने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पिता की बातें रिकॉर्ड करती दिख रही हैं। हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उनके पिता ने उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं।

हिना खान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके पिता बेडशीट कवर ठीक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तब हिना खान पिता को बताती हैं कि उनके पास कोई डेबिट या क्रेडिट कार्ड नहीं है। जिसको लेकर उनके पिता कहते हैं उन्होंने सारे कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। हिना शॉक्ड हो जाती हैं और पूछती हैं कि पर आपने मेरे सभी कार्ड ब्लॉक क्यों कर दिए...।

इसलिए हिना खान के कार्ड हुए ब्लॉक
हिना खान के सवाल के जवाब उनके पिता कहते- ये लॉकडाउन का समय है और हमें पैसे बचाने चाहिए। हिना के पिता कहते हैं कि लॉकडाउन का दौर अभी भी जारी है और आपको पैसा बचाना चाहिए। तब हिना कहती हैं लेकिन आप मेरे सभी ब्लॉक नहीं कर सकते हैं। मैं कैसे कोई सामान खरीदूंगी? और क्या होगा यदि मैं कॉफी खरीदना चाहूंगी तो?

हिना खान की बात सुनकर उनके पिता कहते हैं- मैं आपको कॉफी के लिए 200 रुपये दूंगा और आप मुझसे कैश भी ले सकती हैं। इस बात को सुनकर हिना खान जोर देकर कहती है कि वह उनके सारे कार्ड लौटा दें। तब उनके पिता सख्त आवाज में कहते हैं - ना आपको आपके कार्ड नहीं मिलेंगे।

आपको बता दें, हिना खान और उनके पिता के वीडियोज को फैन्स काफी पसंद करते हैं। बाप-बेटी के वीडियोज काफी एंटरटेनिंग होते हैं और दर्शकों को ये खूब हंसाते हैं। टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

End of Article