हिना खान ने इस बार कॉपी किया प्रियंका चोपड़ा का लुक, थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 05:17 PM IST

Hina Khan look in Cannes Film Festival: हिना खान इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेंड कर रही हैं। हिना ने इस फिल्म फेस्टिवल से एक नया लुक शेयर किया है। इसके बाद उनकी तुलना साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा के लुक से हो रही है।

हिना खान ने इस बार कॉपी किया प्रियंका चोपड़ा का लुक, थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

मुंबई. हिना खान इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेंड कर रही हैं। इस फिल्म फेस्टिवल से हिना खान की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। हिना खान ने फिल्म फेस्टिवल से अपनी एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो पर फैंस कह रहे हैं कि हिना खान ने प्रियंका चोपड़ा के लुक को कॉपी किया हुआ है। 

हिना खान ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है। फोटो में हिना खान एक कार से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। हिना खान ने साटिन कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है। डीप प्लजिंग नेकलाइन उनके लुक को खूबसूरत बना रहा है। इसके साथ उन्होंने नेट की शार्ट ड्रेस भी कैरी की हुई है। हिना खान ने सिल्वर कलर की हील्स के साथ अपनी ड्रेस को पेयर किया है। वहीं, शिमरी, आईशैडो, न्यूड लिप्स, ब्लशर से अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। वहीं, हिना ने बालों के फ्रंट हिस्से में स्लिक लुक दिया है और मेसी हेयर बन बनाया हुआ है। हिना खान के फोटोज पर कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के लुक से हो रही है तुलना
हिना खान के लुक की तुलना प्रियंका चोपड़ा के लुक से हो रही है। साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में डॉक्यूमेंट्री चेजिंग हैप्पीनेस की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं। प्रियंका ने ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई थी। इसे इजरायली डिजाइनर गालिया लाहाव ने डिजाइन किया था। गौरतलब है कि हिना खान ने गोल्डन कलर के स्ट्रैपलेस ऑफ शोल्डर गाउन में फोटो शेयर की थी। उस वक्त उनके लुक की तुलना  हॉलीवुड एक्ट्रेस टेडोरा ज्यूरिक के लुक से की गई थी। 

फिल्म का किया पोस्टर रिलीज
हिना खान अपनी इंडो-इंग्लिश फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड के पोस्टर लॉन्च के लिए कान्स फिल्म फेस्टिव में आई है। हिना खान को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय पवेलियन के उद्घाटन का इनविटेशन नहीं मिला था।

इनविटेशन न मिलने पर हिना खान काफी निराश हुई थीं। हिना खान की इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में दूसरी अपीरियंस है। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में ये फिल्म फेस्टिवल अटेंड किया था।

End of Article