भारती सिंह को बर्थडे पर पति हर्ष लिम्बाचिया ने दिए महंगे तोहफे, कीमत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 08:01 AM IST

कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस दिन उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने उन्हें खूबसूरत डायमंड ईयररिंग्स तोहफे में दिए। इसके साथ ही उन्होंने भारती को महंगा बैग भी गिफ्ट किया।

भारती सिंह को बर्थडे पर पति हर्ष लिम्बाचिया ने दिए महंगे तोहफे, कीमत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर पहचान बनाई। हाल ही में उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और ये जन्मदिन उनके लिए काफी खास रहा, क्योंकि इस दिन पति हर्ष लिम्बाचिया ने उन्हें खूबसूरत गिफ्ट दिया। इसके साथ ही भारती के बर्थडे के लिए उन्होंने कई खास तैयारियां भी कीं।

हर्ष ने दिया सरप्राइज

भारती हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान भारती ने फैंस के सवालों का जवाब भी दिया और उन्होंने अपना ये जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट किया, उसकी जानकारी भी फैंस को दी। भारती ने बताया कि इस दिन वो फैमिली के साथ अम्बे वैली गई थीं क्योंकि वो रिलैक्स करना चाहती थीं, लेकिन पति हर्ष ने लोकेशन पर स्पेशन अरेंजमेंट कर उन्हें सरप्राइज दिया। 

पति से मिला महंगा गिफ्ट

इतना ही नहीं भारती ने यह भी बताया कि बर्थडे पर हर्ष ने उन्हें सॉलिटेयर डायमंड इयररिंग्स गिफ्ट किए और लाइव वीडियो पर भारती ने ईयररिंग्स दिखाए भी। भारती ने कहा कि वो 12 घंटे काम करते हैं और मेहनत से कमाए इन पैसों से एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। इतना ही नहीं इस भारती ने यह भी बताया कि हर्ष ने उन्हें गुची और एडिडास के कोलैबोरेशन का लिमिटेड एडिशन बैग गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 1 लाख 74 हजार रुपये है। जाहिर है हर्ष ने भारती के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। 

जल्द दिखाएंगे बेटे का चेहरा

वीडियो के लास्ट में भारती बताती है कि अपने अगले व्लॉग में वो बेटे गोला का चेहरा दिखाएंगे। बता दें कि भारती और हर्ष के बेटे का जन्म 03 अप्रैल 2022 को हुआ था, जिसका निकनेम उन्होंने गोला रखा है। लेकिन उनका असली नाम लक्ष्य लिम्बाचिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों द खतरा खतरा शो के दूसरे सीजन में साथ नजर आए थे। इसके अलावा दोनों ने सुपरस्टार सिंगर 2 का एक स्पेशल एपिसोड भी होस्ट किया था।

End of Article