Bharti Singh and Harsh Limbachiya son name. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इस साल अप्रैल में बेबी बॉय के पेरेंट्स बने थे। इसके बाद से ही जहां फैंस उनके बच्चे की पहली झलक पाने के लिए बेताब हैं। वहीं, बच्चा का नाम भी जानना चाहते हैं। अभी तक बच्चे का नाम गोला बताया जा रहा था लेकिन, अब बेटे का असली नाम सामने आया है। इसी नाम को स्कूल में भी लिखवाया जाएगा।
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य लिंबाचिया रखा है। हालांकि, बच्चे को माता-पिता प्यार से गोला कहते हैं। गौरतलब है कि भारती अपने बच्चे और डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग्स अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती हैं। एक वीडियो में भारती अपने बच्चे की केयर टेकर से बहस कर रही हैं। भारती सिंह ने अपने बच्चे की फोटो भी शेयर की थी। फोटो में भारती सिंह ने अपने बेटे का चेहरा छिपाया हुआ है। बच्चे के केवल पैर ही नजर आ रहे हैं।

दूसरे बच्चे को लेकर कही ये बात
भारती सिंह से हाल ही में दूसरे बच्चे की प्लानिंग से जुड़ा सवाल पूछा गया था। इस पर भारती सिंह ने खतरा खतरा शो की शूटिंग के आखिरी दिन फोटोग्राफर्स से बात करते हु कहा कि, ' 'मैं भी मानती हूं कि बेटी तो होनी चाहिए। अभी दो साल का गैप होना चाहिए है ना। अभी भाई है तो बहन होनी चाहिए और बहन है तो भाई होना चाहिए।' वहीं, जब भारती सिंह से पूछा गया कि बेटे की शक्ल कब दिखाएंगी। इस पर भारती ने कहा कि वह बेटे के 40 दिन होने का इंतजार कर रही हैं।
इससे पहले भारती सिंह ने कहा था, 'लोग अब उन्हें तंग करने लग गए हैं। लड़का होता है तो लोग बोलते हैं उसे बहन चाहिए, लड़की होती है तो बोलते हैं उसे भाई चाहिए। मतलब हम जोड़ियां बनाने में ही लगे रहें?'

