Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: क्या टूट जाएगा सई और पाखी का मां बनने का सपना, शो में आने वाला है भयानक ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 08:55 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin major twist coming: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। पाखी ने सई के खिलाफ जो चाल चली थी वो फेल हो जाएगी और उसे बुरा झटका लगेगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: क्या टूट जाएगा सई और पाखी का मां बनने का सपना, शो में आने वाला है भयानक ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin major twist coming: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। पाखी ने सई के खिलाफ जो चाल चली थी वो फेल हो जाएगी और उसे बुरा झटका लगेगा। इस चाल के फेल होने से पाखी के साथ साथ सई के मां बनने का सपना भी हमेशा के लिए टूट जाएगा। हालांकि ये ट्रैक दर्शकों को बोझिल लग रहा है और इसकी वजह से मेकर्स फैंस का गुस्सा भी झेल रहे हैं। इस ट्रैक को लेकर दर्शकों ने शिकायत तक की है। 

बता दें कि इन दिनों सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में सेरोगेसी ट्रैक दिखाया जा रहा है। सई मां नहीं बन सकती है तो सेरोगेसी से पत्रलेखा उसके बच्चे की मां बनने जा रही है। पत्रलेखा ने खुद की कोख विराट के बच्चे के लिए दे दी। सई इसके सख्त खिलाफ थी और वो नहीं चाहती थी कि उसके बच्चे के लिए पाखी की कोख मिले लेकिन पाखी ने चाल चलके ये काम कर लिया। इस काम में भवानी ने उसका साथ दिया। 

अब नए प्रोमो में दिखाया गया है कि पत्रलेखा भवानी के साथ चेकअप के लिए अस्पताल आएगी और वहां डॉक्टर पत्रलेखा को बताएगी कि वह प्रेग्नेंट नहीं है क्योंकि उसकी ये प्रक्रिया सफल नहीं हो सकी। बाहर आकर डॉक्टर ये बात भवानी और सई को बताने की कोशिश करती है तभी वहां कोई बदमाश आकर डॉक्टर को गोली मार देता है।

अब देखना ये होगा कि क्या पाखी ये बात भवानी और पूरे परिवार को बता देगी या वो अपनी फेक प्रेग्नेंसी के बल पर विराट और परिवार की सहानुभूति लूटती रहेगी। सई को जब ये बात पता चलेगी कि उसका बच्चा पाखी की गोद में सुरक्षित नहीं है तो वो कैसी प्रतिक्रिया देगी, ये देखना होगा। कुल मिलाकर इस कहानी में ऐसा धमाका होगा कि दर्शक दंग रह जाएंगे।  

End of Article