Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक बार फिर ट्रांसफर का खेल शुरू होने वाला है। इस बार विराट ट्रांसफर की डिमांड करेगा ताकि वह अपनी पत्नी सई से दूर जा सके। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आगे आप देखेंगे कि सई विराट के जिंदगी में फिर से जगह बना रही है। होली के मौके पर भांग के नशे में विराट ने पूरे परिवार के साथ खूब मस्ती की लेकिन जब उसका नशा उतरा तो उसे याद आ गया कि उसके परिवार और पत्नी सई ने उसके साथ कैसा बर्ताव किया था।
सई चव्हाण निवास लौट आई है लेकिन किसी को भी इस बात की खुशी नहीं है कि सई वापस आ गई है। यहां तक कि खुद विराट इस बात से खुश नहीं है। वो साफ कह चुका है कि सई के होने से उसे घुटन होती है। सई लाख कोशिश करती दिखाई दे रही है कि विराट उसके करीब आ जाए लेकिन विराट करीब आने की बजाय दूर जा रहा है।
सई जब विराट को ज्यादा परेशान करती है तो वो तंग आकर ऐसा कदम उठाएगी कि पूरा परिवार सन्न रह जाएगा। विराट अपने डीआईजी को फोन करके कहेगा कि वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं, विराट अपने डीआईजी से कहेगा कि उसका ट्रांसफर नागपुर से कहीं दूर कर दिया जाए। ये सुनकर विराट की मां अश्विनी और सई का बुरा हाल हो जाएगा।
विराट को महसूस करेगी पाखी
विराट की भाभी पाखी के दिमाग में पता नहीं क्या चल रहा है। पत्रलेखा यानी पाखी ख्वाब में विराट को अपने साथ महसूस कर रही है। वह अपने पति सम्राट की बाहों में होती है और मुंह से विराट का नाम लेती है। यह सुनकर सम्राट को झटका लगता है। अब देखना होगा कि आगे सीरियल में क्या होने वाला है।

