Swayamvar Mika Di Vohti शो में होगी गीता फोगाट की धमाकेदार एंट्री, कंटेस्टेंट्स को देंगी कई शानदार टिप्स 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 09:21 PM IST

Swayamvar Mika Di Vohti Show: मीका सिंह के पॉपुलर टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी में अब दो धमाकेदार एंट्री होने वाली है। सिंगर शान के साथ अब रेसलर गीता फोगाट बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शो में नजर आने वाली हैं।

Swayamvar Mika Di Vohti शो में होगी गीता फोगाट की धमाकेदार एंट्री, कंटेस्टेंट्स को देंगी कई शानदार टिप्स 
Photo Credit: Instagram

Swayamvar Mika Di Vohti Show Update: दर्शकों को बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का शो स्वयंवर मीका दी वोटी बहुत पसंद आ रहा है। इस टीवी शो में मीका सिंह के साथ कई सेलिब्रिटी गेस्ट को देखा गया। अब मीका सिंह के इस टीवी शो में एक और सेलिब्रिटी गेस्ट की एंट्री होने वाली है। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित रेसलर गीता फोगाट मीका सिंह के शो में नजर आने वाली हैं। सिर्फ गीता फोगाट ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने गायक शान भी गीता फोगाट के साथ इस शो में नजर आएंगे। मीका सिंह के शो में यह देखा जाएगा कि गीता फोगाट अब सभी गर्ल्स कंटेस्टेंट्स को शादी और आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स देंगी। गीता ने इस शो पर बात करते हुए कहा 'मुझे स्वयंवर मीका दी वोटी शो के सेट पर पहुंचकर बहुत खुशी महसूस हो रही है।'

इसके आगे गीता फोगाट ने कहा 'यह सेट बहुत खूबसूरत है और यहां शादी का पूरा वाइब मौजूद है जिसे मैं महसूस कर पा रही हूं। जिंदगी में शादी एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला होता है।' इसके आगे उन्होंने यह भी बताया कि वह मीका सिंह के लिए किस तरह की लड़की चुनना चाहती हैं। उन्होंने कहा 'मैं चाहती हूं मीका अपने लिए एक ऐसी लड़की चुनें जो बहुत मजबूत, बोल्ड और कॉन्फिडेंस से भरी हुई हो। मैं सेट पर सभी लड़कियों से मिली और उनके साथ रेसलिंग भी की। मैंने यहां उनके साथ कबड्डी भी खेला और उनको आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए।' 

गीता ने इसके बाद यह भी बताया कि लड़कियों को कैसा होना चाहिए। गीता कहती हैं 'लड़कियों को मानसिक और शारीरिक तौर से बहुत मजबूत होना चाहिए। मैं आशा करती हूं कि मीका को सबसे बेस्ट दुल्हनिया मिले।' इस शो के जरिए बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपने लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं। स्टार भारत पर आने वाले टीवी शो में कई खूबसूरत और टैलेंटेड लड़कियां एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं और मीका सिंह को खुश करने की कोशिश कर रही हैं। 

End of Article