सुरभि तिवारी ने अपने पायलट पति पर लगाए हिंसा करने और धमकी देने के आरोप, जल्द देंगी तलाक ‌ 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 08:06 PM IST

Surbhi Tiwari To File For Divorce Soon: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा सुरभि तिवारी अब अपने पति प्रवीण कुमार सिन्हा से तलाक लेने वाली हैं। अदाकारा ने अपने पति और अपने ससुराल वालों के खिलाफ हिंसा और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

सुरभि तिवारी ने अपने पायलट पति पर लगाए हिंसा करने और धमकी देने के आरोप, जल्द देंगी तलाक ‌ 

Surbhi Tiwari To File For Divorce Soon: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा सुरभि तिवारी ने वर्ष 2019 में पायलट और बिजनेसमैन प्रवीण कुमार सिन्हा से शादी की थी। अब यह खबर आ रही है कि टीवी अदाकारा जल्द ही अपने पति से तलाक लेने वाली हैं। ई टाइम्स की खबर के अनुसार, अदाकारा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ हिंसा और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। अदाकारा ने बात करते हुए यह कहा कि 'शादी करने के कुछ समय बाद मुझे यह एहसास हुआ कि प्रवीण और मैं कंपैटिबल नहीं हैं। मेरे साथ मुंबई आने के लिए प्रवीण मान गया था लेकिन बाद में उसने आने से मना कर दिया था। मैं एक्टिंग करना चाहती थी लेकिन डेली सोप नहीं कर पाई।' इसके बाद अदाकारा ने कहा 'इस वजह से मैं आर्थिक तौर पर उस पर निर्भर हो गई थी और पैसे के लिए स्ट्रगल कर रही थी। मैं अपना परिवार शुरू करना चाहती थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था।' 

अदाकारा ने अपने पति प्रवीण और ससुराल वालों के खिलाफ हिंसा और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। अदाकारा ने 20 जून को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी फाइल की थी। उन्होंने 12 मई को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट, अंधेरी में डोमेस्टिक वायलेंस का केस भी फाइल किया था। अदाकारा ने यह कहा कि उन्हें उनका स्त्रीधन भी वापस नहीं मिला। इसके साथ उन्हें वह जेवरात भी नहीं मिले जो उन्हें शादी के दौरान दिए गए थे। अदाकारा ने कहा कि 'अगर मेरे पास यह चीजें होती तो मुझे जीने के लिए और मेडिकल एक्सपेंसेज के लिए अपने सोने के गहने नहीं बेचने पड़ते।' 

टीवी अदाकारा जल्द ही अपने पति को तलाक देने वाली हैं। उन्होंने यह कहा कि 'बहुत सारी चीजों को लेकर मुझे ऐसा महसूस होता है कि मेरे साथ धोखा हुआ है। इतना सब कुछ सहने के बाद भी मैंने सौहार्दपूर्ण तरीके से अपने रास्ते अलग करने की प्लानिंग की है। हालांकि प्रवीण ने मुझसे यह कहा कि वह मुझको तलाक नहीं देगा।' इसके बाद अदाकारा ने यह कहा कि उन्होंने कानून का सहारा लेने का फैसला किया है 'मैंने यह तय कर लिया है कि अब मैं उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाऊंगी। मैं जल्द ही तलाक के लिए अर्जी दूंगी।'

End of Article