Khatron Ke Khiladi 12: जन्नत जुबैर का हुआ मगरमच्छ के साथ सामना, यह स्टंट करते समय हुई एक्ट्रेस की हालत खस्ता 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 07:11 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 New Promo: हाल ही में कलर्स टीवी के आगामी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का एक नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें जन्नत जुबैर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रही हैं। मगरमच्छ के साथ यह स्टंट करते समय जन्नत की हालत खराब हो गई।

Khatron Ke Khiladi 12: जन्नत जुबैर का हुआ मगरमच्छ के साथ सामना, यह स्टंट करते समय हुई एक्ट्रेस की हालत खस्ता 
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 Latest Promo: छोटे पर्दे पर जल्द ही खतरों का नया सिलसिला शुरू होने वाला है। खतरों के बादशाह रोहित शेट्टी अपने पॉपुलर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन लेकर जल्द कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाले हैं। रोहित शेट्टी के इस शो में जन्नत जुबैर, प्रतीक सहजपाल, रूबीना दिलैक, मोहित मलिक, कनिका मान, अनेरी वजानी और शिवांगी जोशी समेत कई सितारे नजर आएंगे। जैसे-जैसे यह टीवी शो अपने प्रीमियर के करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे इस शो के मेकर्स नए-नए प्रोमो रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें जानी-मानी टीवी अदाकारा और सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर एक खतरनाक जानवर के साथ स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। 

कुछ देर पहले ही, खतरों के खिलाड़ी 12 का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें यह देखा जा रहा है कि जन्नत जुबैर को मगरमच्छ के साथ एक खतरनाक स्टंट करना पड़ रहा है। शुरुआत में जन्नत जुबैर बहादुरी के साथ मगरमच्छ को उठाकर उसे सही जगह पर रखती हुई नजर आईं। बाकी कंटेस्टेंट्स भी जन्नत जुबैर का उत्साह बढ़ाते हुए इस प्रोमो में नजर आ रहे हैं। वहीं रोहित शेट्टी भी जन्नत जुबैर को यह स्टंट पूरा करने के टिप्स देते हुए दिखाई दिए। लेकिन धीरे-धीरे जन्नत जुबैर की हालत खराब होने लगी। इस प्रोमो के अंत में यह देखा गया कि जन्नत जुबैर बहुत थक गई थीं और मेडिकल टीम उनका चेकअप कर रही थी। 

यह प्रोमो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि खतरों के खिलाड़ी का यह नया सीजन बेहद जबरदस्त होने वाला है। ऐसा लगता है कि इस बार रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स के लिए कई खतरनाक स्टंट्स लेकर आए हैं। इस टीवी शो का एक और प्रोमो जारी किया गया था जिसमें यह देखा गया कि जैसे ही रोहित शेट्टी पीछे मुड़ते हैं वैसे ही कार के पीछे एक जोरदार धमाका होता है और वह मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते हैं। इस धमाकेदार शो को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो कल ऑनएयर होने वाला है। 

End of Article