Gangs Of Filmistan: शिल्पा शिंदे बनीं माधुरी दीक्षित तो कौन बना सलमान खान, देखें सुनील ग्रोवर के शो का प्रोमो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2020, 07:23 AM IST

Gangs Of Filmistan Promo: शिल्पा शिंदे-सुनील ग्रोवर के नए शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' का प्रोमो सामने आ गया है। इसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित की हम आपके हैं कौन में के हिट सीन्स को रीक्रिएटर किया है...

Gangs Of Filmistan: शिल्पा शिंदे बनीं माधुरी दीक्षित तो कौन बना सलमान खान, देखें सुनील ग्रोवर के शो का प्रोमो
Photo Credit: Instagram

टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने पिछले कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की है। अब एकबार फिर से शिल्पा शिंदे अपनी एक्टिंग का कौशल दिखाने वापस टीवी पर लौट रही हैं। चिड़िया घर, भाबीजी घर पर हैं जैसे मशहूर शोज का हिस्सा रहीं शिल्पा शिंदे ने इन सीरियल्स से दर्शकों का खूब दिल जीता। इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे ने हिना खान को भी पीछे छोड़ा और वो रियलिटी शो बिग बॉस 11 की विनर भी बनीं। अब शिल्पा शिंदे के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अभिनेत्री फिर से वापसी कर रही हैं। शिल्पा शिंदे जल्द स्टार भारत के नए शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' के साथ टीवी स्क्रीन पर लौट रही हैं।

गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान का हाल ही में नया प्रोमो सामने आया है जिसमें शिल्पा शिंदे, माधुरी दीक्षित के लुक में दिख रही हैं। शिल्पा के साथ प्रोमो में डॉ. संकेत भोंसले भी हैं जो कि सलमान खान बने हुए हैं। शिल्पा और संकेत साथ में सलमान और माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन में के हिट सीन्स को रीक्रिएटर कर रहे हैं। 

माधुरी दीक्षित के अवतार में शिल्पा शिंदे प्रोमो में काफी स्टनिंग लग रही हैं। उनपर परपल साड़ी और गहनों वाला लुक काफी जच रहा है। लंबे टाइम बाद टीवी पर उन्हें वापस देखकर फैन्स बेहद एक्साइटेड हो गए है। 

End of Article