Smriti Irani Weight Loss: स्मृति ईरानी ने घटाया काफी ज्यादा वजन, एकता कपूर ने वेट लॉस देखकर लिखा- 'पतली'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2021, 05:15 PM IST

Ekta Kapoor praises Smriti Irani After weight loss: सोशल मीडिया पर एकता कपूर ने खुलासा किया था कि स्मृति ने पहले से काफी ज्यादा वेट लॉस कर लिया है। अब स्मृति ने अपना नया आफ्टर वेट लॉस लुक शेयर किया है...

Smriti Irani Weight Loss: स्मृति ईरानी ने घटाया काफी ज्यादा वजन, एकता कपूर ने वेट लॉस देखकर लिखा- 'पतली'

स्मृति ईरानी वैसे तो पिछले काफी समय से टीवी शोज से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो छाई रहती हैं। स्मृति ईरानी अपनी तस्वीरों और वीडियो से फैंस को खुश करती रहती हैं। एकता कपूर के टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की रोल निभाकर रातोंरात स्टार बनीं स्मृति ईरानी ने टीवी जगत के बाद राजनीति में कदम रखा। लेकिन अभी भी टीवी की दुनिया के दोस्तों के साथ स्मृति ईरानी संपर्क में हैं। स्मृति ने अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ मीम्स और बहुत फनी चीजें शेयर करती रहती हैं।

मार्च में स्मृति के जन्मदिन के मौके पर एकता कपूर ने अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी थी। अपने सोशल मीडिया पर एकता ने खुलासा किया था कि स्मृति ने पहले से काफी ज्यादा वेट लॉस कर लिया है। एकता कपूर ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे बडी... आपके जैसा कोई नहीं है! एक सुपर मां, पत्नी, दोस्त, इंसान और एक असाधारण नेता! आज प्लीस अपनी डाइट फॉलो मत करना। आपने बहुत वजन कम किया है और मुझे जलन हो रही है! हैप्पी बर्थडे।'

अब हाल ही में स्मृति ईरानी ने तीन महीने के बाद अपनी एक सेल्फी पोस्ट की और उनकी दोस्त एकता ने सबसे पहले उनके नए लुक पर प्रतिक्रिया दी है। बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रमुख एकता ने लिखा, 'पलती' और एक फायर इमोजी बनाई है। 
मनीष पॉल ने कुछ वक्त पहले ही स्मृति ईरानी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थीं। मनीष ने उनके घर का दौरा किया और काढ़े का स्वाद चखा था। स्मृति के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा था, 'एक कप लवली काढ़ा के लिए धन्यवाद मैम... क्या टाइम आ गया है चाय की जगह सब काढ़ा पीने लगे हैं!! धन्यवाद मेरा स्वागत करने और हमेशा की तरह गर्मजोशी के लिए...। सिर्फ तस्वीर के लिए मास्क उतार दिया गया था... सभी को प्यार करो प्यार फैलाओ।'

आपको बता दें, वर्तमान में स्मृति ईरानी केंद्रीय कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। एकता कपूर के साथ उनकी दोस्ती काफी पुरानी है। जिसकी झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। 

End of Article