KBC 13: कोरोना के चलते बायो बबल बनाकर शूट होगा अमिताभ बच्‍चन का 'केबीसी 13', PPE किट पहने रहेंगे क्रू मेंबर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2021, 03:37 PM IST

Amitabh Bachchan's KBC 13 will be shot by making bio bubble: कोरोना महामारी के बीच केबीसी 13 की शूटिंग शुरू होने को है। अमिताभ बच्‍चन का यह शो कोरोना गाइडलाइन को ध्‍यान में रखते हुए शूट किया जाएगा।

KBC 13: कोरोना के चलते बायो बबल बनाकर शूट होगा अमिताभ बच्‍चन का 'केबीसी 13', PPE किट पहने रहेंगे क्रू मेंबर्स

Amitabh Bachchan's KBC 13 will be shot by making bio bubble: कोरोना महामारी के बीच केबीसी 13 की शूटिंग शुरू होने को है। अमिताभ बच्‍चन का यह शो कोरोना गाइडलाइन को ध्‍यान में रखते हुए शूट किया जाएगा। मेकर्स इस क्विज रियलिटी शो के होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन, हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्‍टेंट और उनकी फैमिली के साथ साथ सभी क्रू मेंबर्स का पूरा ख्‍याल रखने की तैयारी कर चुके हैं। 

टीवी का पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का यह 13वां सीजन है और यह शो 21 साल से टीवी पर है। इस दौरान शो को शूट करने की तकनीक में काफी बदलाव हुए हैं। कई बार शो का कॉन्‍सेप्‍ट भी बदला गया है। बीते साल भी यह शो कोरोना महामारी के बीच प्रसारित हुआ था और इस बार भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच ही शो तैयार किया जा रहा है। इस शो में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के तहत अमिताभ बच्‍चन ने 10 सवाल पूछे थे और अब ऑनलाइन ऑडिशन शुरू होंगे। अमिताभ बच्‍चन इस शो के लिए कई प्रोमो शूट कर चुके हैं।

बता दें कि बीते वर्ष शूटिंग करने वाले क्रू और मेंबर्स को पीपीई किट पहने शूट करते हुए देखा गया था। बिग भी ने भी इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जानकारी के अनुसार इस बार भी डायरेक्टर्स से लेकर क्रू मेंबर्स पीपीई किट पहने  शूट करते हुए दिखाई देंगे। केबीसी का पिछला सीजन को 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। वह सेट पर खुद भी पीपीई किट पहने रहते थे। 

इसकी शूटिंग कब और कहां होनी है मेकर्स ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि एबीपी न्‍यूज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है कि केबीसी 13 की शूटिंग बायो बबल बनाकर की जाएगी। सभी कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा। ऑनलाइन और टेस्ट में पास होने वाले कंटेस्टेंट्स को शो में आने से पहले क्वारंटीन भी होना पड़ सकता है।

End of Article