‘दीया और बाती’ फेम प्राची तेहलान ने पति के खिलाफ की शिकायत, 8 साल डेट करने के बाद कोरोनाकाल में की थी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 06:57 AM IST

Prachi Tehlan Files Complaint Against Husband: टीवी सीरियल दीया और बाती हम की आरजू राठी यानी एक्ट्रेस प्राची तेहलान इन दिनों परेशानी से गुजर रही हैं। उन्होंने अपने पति रोहित सरोहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

‘दीया और बाती’ फेम प्राची तेहलान ने पति के खिलाफ की शिकायत, 8 साल डेट करने के बाद कोरोनाकाल में की थी शादी

Prachi Tehlan Files Complaint Against Husband: टीवी सीरियल दीया और बाती हम की आरजू राठी यानी एक्ट्रेस प्राची तेहलान दो साल पहले कोरोनाकाल में दुल्हन बनी थीं। उनकी मेहंदी, हल्दी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अपनी मेहंदी में वह काला चश्मा गाने पर खूब नाची थीं। प्राची तेहलान ने लॉकडाउन में अपने मंगेतर रोहित सरोहा के साथ सात फेरे लिए थे। 

बिजनेसमैन रोहित सरोहा को 8 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया था। शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक रहा लेकिन अब दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं लग रहा है। प्राची इन दिनों परेशानी से गुजर रही हैं। उन्होंने अपने पति रोहित सरोहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

डर कर जी रहीं प्राची

दिल्ली के प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में प्राची ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक वीडियो भी जमा किया है जिसमें उनके पति को कथित तौर पर अवैध हथियार चलाते देखा जा सकता है। प्राची ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस को टैग किया गया है।

फायरिंग कर रहा पति 

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स रोहित सरोहा है और वह अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा है। एक पत्रकार ने भी दावा किया है कि यह वीडियो जिम कॉर्बेट पार्क का है और गोली चलाने वाला शख्स रोहित सरोहा है।प्राची तेहलान ने दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

कौन हैं प्राची तेहलान 

प्राची तेहलान ने साल 2016 में फिल्म दीया और बाती हम में काम किया था। इसके बाद साल 2017 में इक्यावन सीरियल में काम किया था। प्राची ने टीवी सीरियल के अलावा पंजाबी और मलयालम फिल्मों में काम किया है। राष्ट्रीय स्तर की नेटबॉल खिलाड़ी रहीं प्राची तेहलान ने मुंबई और दक्षिण भारतीय सिनेमा में काफी नाम कमाया है।

End of Article