दिव्यांका त्रिपाठी को गलत तरीके से छू रहा था शख्स, टीवी एक्ट्रेस ने पब्लिक के सामने सिखाया सबक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2020, 02:33 PM IST

Guy Misbehaved With Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी ने एकबार गुस्से में आकर एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। वो शख्स, दिव्यांका के साथ गंदी हरकत कर रहा था....

दिव्यांका त्रिपाठी को गलत तरीके से छू रहा था शख्स, टीवी एक्ट्रेस ने पब्लिक के सामने सिखाया सबक
Photo Credit: Instagram

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को उनके शांत नेचर और सरल व्यवहार के लिए जाना जाता है। अक्सर दिव्यांका शूटिंग सेट से लेकर इवेंट और इंटरव्यू तक में शांत स्वभाव वाली एक्ट्रेस के तौर पर देखी जाती हैं। अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर खुलासा हुआ है कि उनको गुस्सा भी आता है। जब दिव्यांका को कोई बेवजह कोई परेशान करता है तो वो उसे सबक सिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। 
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के साथ अपने संग हुआ एक पुराना वाकया शेयर किया है। इससे मामले से पता चलता है कि दिव्यांका को जब गुस्सा आता है तो फिर वो किसी को नहीं देखती हैं। दिव्यांका ने बताया है कि उन्होंने एकबार गुस्से में आकर एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि बात ही ऐसी थी कि दिव्यांका ने जो कदम उठाया वो एकदम सही था। 


दिव्यांका त्रिपाठी बताती हैं, 'इस घटना के बाद मैं अपना आपा खो बैठी और उसे मैंने पकड़ लिया। वो भागने की कोशिश में बाहर निकलने लगा मैंने उसका हाथ पकड़ा था तो मैं भी पीछे-पीछे भीड़ से बाहर निकल आई। मैंने उसका चेहरा देखा और कसकर थप्पड़ लगाया। कुछ देर में ही पब्लिक पूरी आसपास आ गई थी।'   

End of Article