Meisha Iyer and Ieshaan Sehgal broke up : बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट ईशान सहगल और मायशा अय्यर ने एक- दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। कपल का ब्रेकअप कुछ महीनों पहले ही हुआ है। इतना ही नहीं दोनों ने एक- दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। दोनों के रिश्ते के बीच में लंबे समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। अब इस बात पर ईशान सहगल ने मोहर लगाते हुए कहा कि हां ये सच है कि हमने ब्रेकअप कर लिया है और इस बात को कुछ समय हो गया है।
ईशान ने ब्रेकअप का कारण बताते हुए कहा कि हमारे बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही थी। हम एक- दूसरे के लिए नहीं बने थे। दोनों की मुलाकात पहली बार बिग बॉस 15 के घर में हुई थी। ईशान ने आगे कहा कि शो में चीजें बहुत अलग थी। शो के बाहर आने के बाद काफी चीजें बदल गई। मुझे लगता है कि अच्छा हुआ कि हम दोनों का ब्रेकअप हो गया।
ईशान और मायशा ने एक- दूसरे को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
प्यार तूने क्या किया एक्टर ने कहा कि हम दोनों की बातचीत नहीं हो रही हैं। मैं उसके कॉन्टेक्ट में नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा, ब्रेकअप के दौरान ऐसा होना आमबात है। ये हमेशा मुश्किल होता है। लेकिन मैं अब आगे बढ़ चुका हूं। मैं अभी अपने हैप्पी स्पेस में हूं। अभी तक इस मामले में मायशा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
बिग बॉस 15 ईशान और मायशा के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियों बटोरी थी
बिग बॉस 15 के घर में ईशान और मायशा के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। शो की शुरुआत में ही दोनों ने एक- दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। कई लोगों को कहना था कि दोनों सिर्फ शो के लिए साथ थे।

