Bhojpuri Stars In Bigg Boss: इन भोजपुरी स‍ितारों ने ल‍िया ब‍िग बॉस में ह‍िस्‍सा- अक्षरा स‍िंह समेत पूरी ल‍िस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2021, 10:45 AM IST

Bhojpuri Stars In Bigg Boss: सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस में कई बार भोजपुरी स्टार्स ने अपना जलवा बिखेरा है। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी तक कई भोजपुरी स्टार बिग बॉस में नजर आ चुके हैं।

Bhojpuri Stars In Bigg Boss: इन भोजपुरी स‍ितारों ने ल‍िया ब‍िग बॉस में ह‍िस्‍सा- अक्षरा स‍िंह समेत पूरी ल‍िस्ट
Photo Credit: Times of India

Bhojpuri Stars In Bigg Boss:ब‍िग बॉस में कई सेलेब्‍स के अलावा भोजपुरी के स‍ितारों का जलवा भी खूब रहा है। हाल ही में वूट ओटीटी पर शुरू हुए ब‍िग बॉस के नए सीजन में भोजपुरी स‍िनेमा की चर्च‍ित अदाकारा अक्षरा स‍िंह शामिल हुई हैं। वैसे अक्षरा से पहले भी कई भोजपुरी टॉप स्‍टार्स ने ब‍िग बॉस के घर की रौनक बढ़ाई है देखें ल‍िस्‍ट। 

Bhojpuri actors in bigg boss, bhojpuri actress in bigg boss, जानें बिग बॉस में कब-कब चला है भोजपुरी स्टार्स का जादू।

1. मोनालिसा

भोजपुरी फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा जब बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट बनी थीं तब हर जगह उनका सुरूर छाया था। बिग बॉस 10 में आने के बाद मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड से भी इस शो में शादी भी रची थी। बिग बॉस के बाद वह टीवी सीरियल नजर 2 में कास्ट की गई थीं।

2. दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव अका निरहुआ जब बिग बॉस 6 के कंटेस्टेंट बने थे तब वह दर्शकों के दिलों पर छा गए थे। इस शो के दौरान लोगों को निरहुआ की सादगी बेहद पसंद आई थी। बिग बॉस में आने के बाद निरहुआ की पापुलैरिटी बढ़ गई थी।

3. संभावना सेठ

ऐसा माना जाता है कि संभावना के करियर पर बिग बॉस ने चार चांद लगा दिया था। जब वह बिग बॉस सीजन 2 की कंटेस्टेंट बनी थीं तब शो में हमेशा हाई वोल्टेज ड्रामा का माहौल बना रहता था।

4. खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव की मौजूदगी ने बिग बॉस सीजन 13 को बेहद रोचक बना दिया था। मगर वह लंबे समय तक इस शो में टिक नहीं पाए थे। 

5. मनोज तिवारी

भोजवुड के फेमस एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी का जलवा भी बिग बॉस में दिखा था। बिग बॉस 4 में आने के बाद वह डॉली बिंद्रा के साथ उनकी लड़ाई के वजह से चर्चा में रहते थे।

6. रवि किशन

अगर आप पहले सीजन से बिग बॉस देखते आ रहे हैं तो आपको रवि किशन की एंट्री और उनका परफॉर्मेंस जरूर याद होगा। रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आए थे और वह इस शो के दूसरे रनर-अप बने थे।

End of Article