Saumya Tandon Birthday: 'जब वी मेट' से लेकर भाबीजी घर पर हैं की 'गोरी मेम' तक, तस्‍वीरों में देखें कितनी हॉट हो गईं सौम्‍या टंडन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 3, 2021, 02:53 PM IST

Saumya Tandon Birthday Her Transformation pics will leave you shocked: भाबीजी घर पर हैं सीरियल की गोरी मेम यानि सौम्‍या टंडन का आज जन्‍मदिन है। सौम्या का जन्म 3 नवंबर 1984 को भोपाल में हुआ था।

Saumya Tandon Birthday: 'जब वी मेट' से लेकर भाबीजी घर पर हैं की 'गोरी मेम' तक, तस्‍वीरों में देखें कितनी हॉट हो गईं सौम्‍या टंडन

Saumya Tandon Birthday Her Transformation pics will leave you shocked: एंड टीवी के लोकप्रिय शो भाबीजी घर पर हैं सीरियल की अनीता भाबी यानि गोरी मेम यानि सौम्‍या टंडन का आज जन्‍मदिन है। सौम्या का जन्म 3 नवंबर 1984 को भोपाल में हुआ था। सौम्‍या ने कुछ समय पहले इस सीरियल को अलविदा कह दिया था और अब उनकी जगह नेहा पेंडसे इस सीरियल में अनीता मिश्रा का रोल कर रही हैं। कई साल तक सौम्‍या टंडन ने इस रोल को निभाया, यही वजह है कि 2006 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सौम्‍या को लोग असली नाम से ज्यादा 'भाबीजी घर पर हैं' की 'गोरी मैम' के नाम से जानते हैं।

सौम्या फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन के किरदार में नजर आ चुकी हैं। उस फिल्म में सौम्या ने करीना की बहन रूप ढिल्लन का रोल प्ले किया था। करीना कपूर और सौम्‍या में इतनी समानता है कि एक बार लोगों ने उन्हें करीना की असली बहन समझकर घेर लिया था। जब वह फंसी तो बॉडीगार्ड्स को बचाव के लिए आगे आना पड़ा था। 

उन्होंने कई बड़े रियलिटी शो को होस्ट भी किया है। जिसमें जोर का झटका, डांस इंडिया डांस, बोर्नविटा क्विज कॉन्‍टेस्‍ट आदि हैं। फ‍िल्‍मों में काम करने को लेकर सौम्‍या कहती हैं क‍ि अभी ना तो कोई विचार है और ना ही किसी फिल्म का ऑफर है। अगर अच्छा ऑफर मिलेगा, तो जरूर करूंगी। मैं चाहती हूं कि वि‍मेन सेंट्रिक कोई फिल्म करूं। आपको बता दें कि एक्टिंग करियर के 14-15 साल में सौम्‍या काफी बदल गई हैं। अब वे इतनी हॉट और दिलकश लगती हैं कि फैंस उन पर खूब प्‍यार लुटाते हैं। 

सौम्या अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती रहती हैं। वे इस दौरान अपने बोल्‍ड फोटोज के साथ एक्सरसाइज और डांस वीडियोज भी शेयर करती हैं। सौम्या रेगुलर वर्कआउट में विश्वास करती हैं और इसके साथ ही डांस को भी वे वर्कआउट का हिस्सा मानती हैं। एक्‍सरसाइज के बल पर उन्‍होंने खुद को काफी बदला है। उनका लुक और अंदाज कितना बदला है, वो आप उनकी तस्‍वीरों को देखकर पता लगा सकते हैं। सौम्‍या की एक एक तस्‍वीर को लाखों लाइक्‍स मिलते हैं। 

बता दें कि सौम्या ने 2016 में सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। सौरभ बैंकर हैं औश्र शादी से पहले उन्होंने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया। सौम्‍या एक बेटे की मां हैं और प्रेग्‍नेंसी के बाद उन्‍होंने खुद को दोबारा उसी शेप में ढाल लिया था जैसी वे पहले थी।

End of Article