Bigg Boss 14: करेला खाने के बाद अर्शी खान ने कराया कोरोना टेस्ट, पूछ बैठीं नर्स से ये अजीब सवाल, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2020, 07:35 PM IST

Arshi Khan COVID-19 Test: बिग बॉस के घर में अर्शी को देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। अर्शी के अलावा कश्मीरा शाह, राखी सावंत और राहुल महाजन जैसे एक्स कंटेस्टेंट भी बिग बॉस-14 का हिस्सा बनने वाले हैं। 

Bigg Boss 14: करेला खाने के बाद अर्शी खान ने कराया कोरोना टेस्ट, पूछ बैठीं नर्स से ये अजीब सवाल, देखें वीडियो

बिग बॉस सीजन 11 की स्टार एंटरटेनर अर्शी खान इस वीकेंड बिग बॉस 14 के घर में एंट्री लेने वाली हैं। अपनी एंट्री से पहले अर्शी खान लगातार कुछ एंटरटेनिंग वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। हालांकि शो में जाने से पहले अर्शी खान को सुरक्षा की दृष्टि से कोरोना वायरस (COVID-19) टेस्ट कराना पड़ा। ताकि यह सुनिश्चित को सके कि वो सुरक्षित हैं। कोरोना टेस्ट के दौरान अर्शी खान नर्स के साथ मजाकिया मूड में नजर आईं। 

अर्शी खान ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो COVID परीक्षण कराती दिख रही हैं। जैसे ही नर्स उनके मुंह से सैंपल लेती है अर्शी खान कहती हैं कि टेस्ट से पहले करेला खाया था। इससे कुछ दिक्कत तो नहीं है ना। कड़वा-कड़वा आ जाए डॉक्टरों पता नहीं बोलने लगें यह कौनसा नया वायरस है।

अर्शी खान की बात सुनकर नर्स जबाव देती हैं कि वायरस चाइनीज है। अगर रिजल्ट में कुछ इंडियन निकलता है तो यह बदलाव के लिए अच्छा होगा। यह सुनने के बाद अर्शी खान की हंसी छूट जाती है।

वीडियो शेयर करते हुए अर्शी खान ने लिखा, 'हाहाहा ओह आई लव करेला।' इसके साथ एक्ट्रेस अर्शी ने अपने ट्वीट में बिग बॉस 14 के सभी कंटेस्टेंट को टैग किया और कहा कि वह अब उनसे मिलने घर में आ रही हैं। यहां तक कि बिग बॉस के घर में अर्शी को देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें, अर्शी खान के अलावा कश्मीरा शाह, राखी सावंत और राहुल महाजन जैसे एक्स कंटेस्टेंट भी बिग बॉस-14 का हिस्सा बनने वाले हैं। 

End of Article