20 साल की हुईं TV चाइल्ड स्टार अनुष्का सेन, आधी रात एफिल टॉवर पर जानें किसके साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 09:51 AM IST

Anushka Sen 20th birthday Celebration: अभिनेत्री अनुष्का सेन आज 4 अगस्त को अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आधी रात को लाइव आकर एक्ट्रेस ने अपने प्रशंसकों को पहले इतना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद दिया..

20 साल की हुईं TV चाइल्ड स्टार अनुष्का सेन, आधी रात एफिल टॉवर पर जानें किसके साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

Anushka Sen 20th birthday: झांसी की रानी, बालवीर और देवों का देव... महादेव सहित कई टेलीविजन शोज कर चुकीं अनुष्का सेन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिलहाल टीवी चाइल्ड स्टार अनुष्का सेन अपने परिवार के साथ पेरिस वेकेशन पर हैं। यहां अभिनेत्री ने आज (4 अगस्त) अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। आधी रात को लाइव आकर अनुष्का सेन ने अपने प्रशंसकों को पहले इतना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद दिया।

अनुष्का इस वीडियो में एफिल टॉवर के सामने खड़ी दिखीं। अपने जन्मदिन पर पेरिस में रहने के सपने को पूरा करने के लिए अनुष्का सेन काफी उत्साहित दिखीं। अनुष्का सेन ने वीडियो में कहा, 'नमस्कार दोस्तों, तो यह आधिकारिक तौर पर मेरा जन्मदिन है। अब 12 बज चुके है। मुझे 20वां जन्मदिन मुबारक हो... और यह सबसे यादगार है क्योंकि मैं अभी एफिल टॉवर के सामने हूं। यह बहुत सुंदर है और मैं अपने माता-पिता के साथ यहां हूं। बहुत बहुत धन्यवाद दोस्तों आप सभी की शुभकामनाओं के लिए और मेरे जन्मदिन को हमेशा खास बनाने के लिए।' 

उन्होंने आगे कहा, 'यह जन्मदिन सुपर स्पेशल है क्योंकि मैं अपने सपनों की जगह पर हूं और मैं इसे आप सभी लोगों के साथ शेयर करना चाहती थी। सभी कमेंट्स और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं कल भी लाइव आऊंगी।' अनुष्का सेन ने अपने इस बर्थडे को अब तक का सबसे एपिक जन्मदिन बताया है।

अनुष्का ने ट्रिप की कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इसके साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'पेरिस- माय ड्रीम प्लेस... विश्वास नहीं कर सकती कि मैं यहां हूं... बकेट लिस्ट से एक बड़ा सपना पूरा हो गया है-  बर्थडे वीक।'

अनुष्का सेन ने कुछ वक्त पहले ही एक कोरियन प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग की है। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'ईमानदारी से, अगर मैं आपको बताऊं कि जब से मैं वहां गई थी, प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग की और वापस आई तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं एक के-ड्रामा में रह रही हूं। यह वास्तविक नहीं लगा, यह एक सपने जैसा था। लॉकडाउन के दौरान मैंने बहुत सारे के-ड्रामा देखे।'

End of Article