रूपाली गांगुली की एंट्री ये रिश्ता क्या कहलाता है में लगाएगी तड़का, अनुपमा करेगी अक्षरा और अभिमन्यु को एक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 04:25 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai And Anupamaa Latest Twist in hindi: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब अनुपमा का तड़का लगने वाला है। जी हां, शो के दर्शकों को जल्द दिलचस्प ड्रामा देखने को मिलने वाला है...

रूपाली गांगुली की एंट्री ये रिश्ता क्या कहलाता है में लगाएगी तड़का, अनुपमा करेगी अक्षरा और अभिमन्यु को एक

Anupamaa Entry in YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की ट्रैक चल रहा है। स्टार प्लस के सबसे लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब अनुपमा का तड़का लगने वाला है। जी हां, नए प्रोमो के अनुसार शो के वफादार दर्शकों को जल्द दिलचस्प ड्रामा देखने को मिलने वाला है। यह ट्रैक अब अभिमन्यु और अक्षरा की सगाई है। जहां अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे से मिलते हैं और साथ में डांस करने वाले हैं। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस दौरान अभिमन्यु, अक्षरा से पूछेगा कि क्या उसने नायरा के झुमके नहीं पहने? इस पर अक्षरा कहती है कि झुमके गायब हो गए हैं। अभिमन्यु को इसके पीछे आरोही का शक होता है और अक्षरा को भी इसके बारे में बताता है। अक्षरा परेशान हो जाती है और अभिमन्यु से आरोही पर भरोसा रखने के लिए कहेगी। हालांकि अभिमन्यु, आरोही पर कभी भी विश्वास करने को तैयार नहीं है।

अक्षरा और अभिमन्यु को एक करेगी अनुपमा
अब अक्षरा और अभिमन्यु की इसी लड़ाई के बीच अनुपमा की एंट्री होने वाली है। जी बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप... जैसे कि अक्षरा चाहती है कि अभिमन्यु, आरोही पर भरोसा करे और अब अनुपमा को उनकी लड़ाई देखने को मिलती है। अनुपमा यानि रूपाली गांगुली की एंट्री के बाद ही अक्षरा और अभिमन्यु लड़ाई खत्म करेंगे। अनुपमा उन्हें अब एक-दूसरे से प्यार करने और शादी के बाद के समय के लिए झगड़े बचाकर रखने की सलाह देगी। 

आपको बताते चलें इधर मंजरी अस्पताल में भर्ती हैं और जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं। नील को हिट एंड रन मामले के बारे में पता चलता है, जहां वह अपराधी को ढूंढ रहा है। आरोही बहुत डर में है वो नहीं चाहती कि अभिमन्यु उसके पकड़ ले और फिर उसे सजा दी जाए। आरोही इस तरह अक्षरा को देखती है और उसे गले लगा लेती है। 

अक्षरा को लगता है कि आरोही को गोलियों के कुछ साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन असल में आरोही को उम्मीद है कि अक्षरा उसे किसी तरह बचा लेगी। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

End of Article