अनुपमा 03 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अपनी मंगेतर को डेट पर ले जाएगा अनुज, रंग में भंग डालेगा वनराज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 03:22 PM IST

अनुपमा 03 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि शादी से पहले अनुज और अनुपमा एक दूसरे के साथ रोमांटिक डेट पर जाने वाले हैं। 

अनुपमा 03 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अपनी मंगेतर को डेट पर ले जाएगा अनुज, रंग में भंग डालेगा वनराज
Photo Credit: Instagram

अनुपमा 03 मई 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा इन दिनों छोटे पर्दे का बेताज बादशाह बना हुआ है। आपकी तरह हम भी अनुज और अनुपमा की शादी देखने के लिए बेचैन हैं। लेकिन आप तो यह जानते ही होंगे कि इतनी आसानी से इन दोनों की शादी नहीं होने वाली है। इतनी मुश्किलों के बाद आखिरकार अनुज और अनुपमा की सगाई हुई, अब शादी से पहले भी इन दोनों की राह में कई मुसीबतें आने वाली हैं। जैसे ही अनुज और अनुपमा की सगाई होती है वैसे ही अनुपमा खुशी में झूमने लगती है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि सगाई के बाद हर कोई अनुपमा के साथ समय बिताएगा। लेकिन बापूजी अपनी तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे। इसके साथ अब वनराज अनुपमा के कानों में जहर घोलने वाला है।

आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि सगाई के बाद अनुपमा अपनी मां के साथ समय बिताएगी। मां अनुपमा को शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियों के बारे में बताएंगी। तभी अनुपमा की उंगली से अंगूठी नीचे गिर जाएगी। यह अंगूठी उठाते हुए वनराज अनुपमा को ताना मारेगा। वह कहेगा कि अनुपमा अपनी यह शादी भी नहीं संभाल पाएगी। जिसके बाद अनुपमा भी वनराज को करारा जवाब देगी। और मजा तो तब आएगा जब वनराज के सामने अनुपमा को अनुज डेट पर लेकर जाएगा। 

अनुपमा के साथ समय बिताने के लिए अनुज अनुपमा को रोमांटिक डेट पर लेकर जाने वाला है। दरअसल अनुपमा सुबह उठकर अनुज को कॉल करेगी और उसे कहेगी कि वह उसके साथ समय बिताना चाहती है। जिसके बाद अनुज अनुपमा को डेट पर ले जाएगा। इस दौरान यह दोनों अपने पुराने दिनों को याद करेंगे। अनुपमा को अनुज के साथ बाहर जाता देख वनराज गुस्सा हो जाएगा। वह यह सोचने लगेगा कि शादी से पहले ही अनुपमा अनुज के साथ घूमने जा रही है। 

End of Article