Anupama Serial Spoiler: अस्पताल में भर्ती होगा अनुज कपाड़िया, अनुपमा के आगे वनराज ने जोड़े हाथ, क्या दोबारा होंगे एक?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2021, 12:23 AM IST

Anupama Serial Spoiler: अनुपमा टीवी सीरियल में एक के बाद एक कई ट्विस्ट आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के मुताबिक अनुज कपाड़िया अस्पताल में भर्ती होने जा रहा है। जानिए क्या होगा सीरियल में...

Anupama Serial Spoiler: अस्पताल में भर्ती होगा अनुज कपाड़िया, अनुपमा के आगे वनराज ने जोड़े हाथ, क्या दोबारा होंगे एक?

मुंबई. टीवी सीरियल अनुपमा में रोज नए ट्विस्ट आ रहे हैं। बा और बापूजी की एनिवर्सरी के मौके पर जहां काव्या को तलाक के कागज दे दिए हैं। दूसरी तरफ अनुपमा और अनुज कपाड़िया की लव स्टोरी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। वहीं, अब वनराज और अनुपमा एक हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही है। फोटो में दिखाया कि अनुज कपाड़िया घायल हो गया है और अस्पताल में भर्ती है। वहीं, अनुपमा अस्पताल के बाहर फिक्र में खड़ी है। अस्पताल में अनुज कपाड़िया के चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगाया हुआ है। वहीं, दूसरी वायरल फोटो में वनराज अनुपमा से माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है।  फैंस का कहना है कि वनराज अनुपमा से अपनी जिंदगी में वापस आने की रिक्वेस्ट कर रहा है। 

Image

काव्या को समझाएगी अनुपमा 
अनुपमा के पिछले एपिसोड में काव्या, वनराज को तलाक नहीं देना चाहती है क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करती है और उससे माफी मांगती है। लेकिन वनराज, काव्या को कागज पर हस्ताक्षर करने और उसका पीछा छोड़ने के लिए कहता है। वनराज तलाक के फैसले को बदलने के लिए तैयार नहीं है। तब अनुपमा के दिमाग में एक ख्याल आएगा और वो वनराज से पाखी के बारे में सोचने के लिए कहेगी। 

Image

सुसाइड की कोशिश करेगी काव्या 
काव्या को सुसाइड अटेम्प्ट करते हुए देखा जाएगा। काव्या तलाक रोकने के लिए अपनी जान देगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है। वहीं, मेकर्स ने अनुपमा और अनुज की लव स्टोरी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक  मेकर्स इन दोनों की जोड़ी पर एक ओरिजिनल साउंड ट्रैक बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह बॉलीवुड के क्लासिक गाने को रिक्रिएट करेंगे। अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने हाल ही में उदित नारायण और बप्पी लहरी के साथ एक फोटो भी शेयर किया है।

End of Article