अनुपमा और बरखा में शुरू हुई नई कानूनी लड़ाई, इधर अनुज कपाड़िया की सेहत में आएगा बड़ा सुधार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 10:36 AM IST

Anupamaa Update Latest Spoiler twist: कहानी में अब बड़े ड्रामा का खुलासा होगा जब बरखा, अनुपमा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। अनुज के बिजनेस पर बरखा अपना और अंकुश का पहना अधिकार होने का दावा करती है...

अनुपमा और बरखा में शुरू हुई नई कानूनी लड़ाई, इधर अनुज कपाड़िया की सेहत में आएगा बड़ा सुधार

Anupamaa Spoiler twist: अनुपमा टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रहा है। वीकली बार्क टीआरपी रेटिंग चार्ट में सीरियल टॉप पर है। अनुपमा के सबसे हालिया एपिसोड ने दर्शकों को इमोशनल उत्साहित किया है। कास्ट और क्रू अक्सर दर्शकों को शूट के बिहाइंड की सीन्स दिखाते रहते हैं। टीवी धारावाहिक अनुपमा अब कुछ हाई वोल्टेज ड्रामा के लिए तैयार है और हम नहीं चाहते कि आप इसे मिस करें। बरखा, अनुपमा को बर्बाद करने और अनुज से सब कुछ छींनने का निर्णय ले चुकी है। 

कहानी में अब बड़े ड्रामा का खुलासा होगा जब बरखा, अनुपमा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। अनुज के बिजनेस पर बरखा अपना और अंकुश का पहना अधिकार होने का दावा करती है। अब बरखा कानूनी लड़ाई के साथ अपना दावा मनवाने के लिए तैयार है, इससे अनुपमा हैरान हो जाएगी। इसलिए, इससे अब स्थिति और बिगड़ती है। अब अनुपमा के पास एक ही विकल्प है। या तो अनुपमा कागज पर हस्ताक्षर करती है और बरखा को अधिकार देती है या वह कागज फाड़ देगी और दुश्मनों से लंबी लड़ाई के लिए साहसपूर्वक खड़ी होगी।

अनुपमा की नई चुनौती
सीरियल में अनुपमा, अनुज की संपत्ति को हर उस व्यक्ति से बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है जो इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन क्या वह सफल होगी या कमजोर पड़ जाएगी? अनुज जहां 13 दिनों से कोमा में हैं, वहीं वनराज को होश आ गया है। अनुपमा लगातार अनुज के ठीक होने की प्रार्थना कर रही है।

जन्माष्टमी पर अनुज कपाड़िया के मिजाज में आएंगे बदलाव
डॉक्टर अनुपमा को अनुज की स्थिति और दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी देते हैं। इस जन्माष्टमी पर नए ट्विस्ट के साथ नया अनुज कपाड़िया देखने को मिलेगा।डॉक्टरों ने अनुपमा को अनुज के ठीक होने के बारे में बताया है लेकिन साथ ही उसे साइड इफेक्ट की संभावना की चेतावनी भी दी है। इसका मतलब है कि अनुज कभी गुस्सैल तो कभी स्वीट तो कभी इमोशनल नजर आएंगे। अनुपमा वास्तव में चिंतित हो जाती है लेकिन वह इस चुनौती का सामना करने और नए अनुज कपाड़िया को देखने के लिए तैयार है।

End of Article