अंकिता लोखंडे क्या वाकई में हैं प्रेग्नेंट? जानें क्या है TV एक्ट्रेस का बेबी प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 02:28 PM IST

Ankita Lokhande Reveal baby plans: अंकिता लोखंडे के सभी प्रशंसक काफी एक्साइटेड हो गए थे जब उनकी बेबी बंप वाली फोटोज वायरल हुई थीं। हालांकि यहां जानें पवित्र रिश्ता की अभिनेत्री अंकिता की प्रेग्नेंसी की अटकलों में कितनी सच्चाई है?

अंकिता लोखंडे क्या वाकई में हैं प्रेग्नेंट? जानें क्या है TV एक्ट्रेस का बेबी प्लान

Ankita Lokhande baby plans: अंकिता लोखंडे और पति विक्की जैन ने कुछ हफ्ते पहले, अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। जिसकी वजह से कपल ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा। खासतौर पर अंकिता लोखंडे का इन फोटोज में बेबी बंप नजर आ रहा था। क्योंकि विक्की जैन को फोटो में अंकिता के पेट पर हाथ रखकर प्रेग्नेंसी पोज खिंचवाते देखा गया था। इन तस्वीरों के सामने आते ही अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आने लगीं। अंकिता लोखंडे के सभी प्रशंसक काफी एक्साइटेड हो गए कि अब वो फैमिली प्लानिंग कर रही हैं। हालांकि पवित्र रिश्ता की अभिनेत्री अंकिता की प्रेग्नेंसी की अटकलों में कितनी सच्चाई है? इसपर खुद उन्होंने अब बात की है। 

अंकिता लोखंडे नहीं हैं प्रेग्नेंट
अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की खबरें सिर्फ अफवाहें निकली हैं। जैसा कि रियलिटी टीवी शो, डांस इंडिया डांस सुपरमॉम्स में अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यहां उनकी तस्वीरों ने पुष्टि की है कि वो गर्भवती नहीं हैं। यह पता चला है कि अटकलें गलत एंगल से फोटो लेने के परिणामस्वरूप शुरू हुई थीं। इसी वजह से फोटोज में अभिनेत्री का बेबी बंप दिख रहा था। 

डांस इंडिया डांस में एक सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित होने के दौरान, अंकिता लोखंडे से होस्ट जय भानुशाली द्वारा उनके बेबी प्लान के बारे में पूछा गया। जय ने पूछा, 'बता भी दो कब सुपर मॉम आप बन रही हैं? इस पर अंकिता ने जवाब दिया, 'अभी तो मैं बेबी हूं, खुद बेबी हूं।'

टीवी कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने नए फ्लैट में गृह प्रवेश किया था। इसी के साथ कपल टीवी रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का खिताब भी जीत चुका है। टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में निभाए अर्चना के किरदार से अंकिता को खूब पॉपुलैरिटी मिली। इससे वो घर-घर पॉपुलर हुईं और आज एक बड़ा नाम बन चुकी हैं।

End of Article