Koffee With Karan 7 के पहले एपिसोड में होगा बड़ा धमाका, करण जौहर के चटपटे सवालों का जवाब देगा ये नया कपल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 02:39 PM IST

Koffee With Karan: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक करण जौहर एक बार फिर से अपने पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण के नए सीजन के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कॉफी विद करण के सातवें एपिसोड में बॉलीवुड का नया कपल शामिल होने वाला है।

Koffee With Karan 7 के पहले एपिसोड में होगा बड़ा धमाका, करण जौहर के चटपटे सवालों का जवाब देगा ये नया कपल

Koffee With Karan 7th Season: फिल्म निर्माता करण जौहर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बेहतरीन निर्देशक और निर्माता होने के साथ वह एक एक्टर और होस्ट भी हैं। करण जौहर अपनी फिल्मों की वजह से तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन अपने टॉक शो कॉफी विद करण की वजह से भी वह चर्चा का विषय बन जाते हैं। लोगों में करण के पॉपुलर शो कॉफी विद करण का क्रेज देखा जाता है। ऐसे में अब इस शो के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही करण जौहर के शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन रिलीज होने वाला है। करण जौहर के इस टॉक शो का हिस्सा बॉलीवुड का एक नया कपल होने वाला है। ऐसे में लोग यह जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि बॉलीवुड का कौन सा नया कपल शो में नजर आएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड को ढेर सारे नए कपल्स मिले हैं।

बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार, अब यह सामने आया है कि करण जौहर के इस शो में कौन से सितारे मेहमान बन कर आएंगे। सूत्रों के अनुसार, करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करन के सातवें सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आने वाले हैं। बतौर कपल पहली बार यह दोनों इस चैट शो में डेब्यू करेंगे। मिस्टर एंड मिसेज कपूर करण जौहर के सवालों का जवाब देते हुए देखे जाएंगे। कयास लगाया जा रहा है कि करण जौहर इस बॉलीवुड कपल से इनके लव लाइफ और शादी से जुड़े कई सवाल पूछेंगे।

ऐसे में इस शो के माध्यम से वह बातें भी सामने आएंगी जो अब तक छुपी हुई थीं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर लोग बहुत क्रेजी थे। ऐसे में इस शो पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के आने से करण जौहर को बहुत फायदा होगा। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए भी इस शो में आ रहे हैं। 

End of Article