The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे ये 5 नए चेहरे, कॉमेडी से सबको कर देंगे लोटपोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 06:57 PM IST

The Kapil Sharma Show : कॉमेडियन द कपिल शर्मा शो 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। फैंस इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के नए सीजन में मिलिए कप्पू के परिवार से हर शनिवार - रविवार रात साढ़े नौ बजे। आइए जानते हैं कपिल के घर के सदस्यों के बारे में।

The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे ये 5 नए चेहरे, कॉमेडी से सबको कर देंगे लोटपोट
Photo Credit: Instagram

The Kapil Sharma Show : 10 सितंबर 2022 से कपिल शर्मा का नया सीजन 'द कपिल शर्मा शो' शुरू हो रहा है। फैंस इस नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड है। शो में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं जो कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाएंगे। कपिल के नए सीजन में भारती और कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे। शो को टेलिकास्ट होने में बस 3 दिन बचे हुए हैं। शो के कई प्रोमो सामने आ चुके है। पहले एपिसोड में अक्षय कुमार, रकुल प्रीत के साथ नजर आएंगे। आइए आपको बिना देर किए कपिल के नए परिवार से मिलवाते हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा कप्पू के किरदार में हैं। सुमोना चक्रवर्ती उनकी पत्नी बिंदू के किरदार में हैं। चंद्रन प्रभाकर कप्पू के दोस्त चंदन के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, किकू शारदा गुड़िया (मोहल्ले की धोबन) के किरदार में है। शो में कप्पू के दोस्त श्रीकांत मस्की नजर आएंगे जो चंदन की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगे। श्रीकांत मस्की भी कॉमेडियन हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज शो से की थी। मस्की कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

कॉमेडियन गौरव दुबे कप्पू की सास रूपमती के किरदार में नजर आएंगे। गौरव ने इससे पहले भी कई कॉमेडी शोज किए हैं। रूपमती के किरदार में गौरव काफी अच्छे लग रहे हैं। गौरव कॉमेडियन होने के साथ एक्टर, स्किप्ट राइटर और स्टेज परफॉर्मर हैं। 

कपिल के गर्लफ्रेंड के रोल में सृष्टि रोड़ नजर आएंगी। सृष्टी रोड़ मोहल्ले की रौनक है और उनका नाम गजल है। सृष्टि शो में कॉमेडी और ग्लैमर दोनों का तड़का लगाएगी। शो में कपिल गजल के साथ फ्लर्ट करते दिखाई देंगे।

कपिल के घर में घरछोर उस्ताद जी भी है। उस्ताद जी के रोल में कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर नजर आएंगे। सिद्धार्थ सागर स्टैंडअप कॉमेडियन और टीवी एक्टर हैं। उन्होंने कॉमेडी सर्क्स के अजुब को सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक के साथ जीता था। सिद्धार्थ सागर कई कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं।

कप्पू के ससुर के किरदार में इश्तियाक खान नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम सुंदर है। इश्तियाक खान कई कॉमेडी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें फिल्म Jolly LLB से मिली है।
 

End of Article