टीवी मसाला

आरती सिंह ने पहली एनिवर्सरी पर फिर लिए पति दीपक संग सात फेरे, इस खास मंदिर में की सादगी से शादी

Arti Singh Remarry Dipak Chauhan: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने पिछले साल 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग सात फेरे लिए थे। ऐसे में शादी की पहली एनिवर्सरी के मौके पर इस कपल ने दोबारा सात फेरे लिए। इस बार दीपक और आरती ने एक फेमस मंदिर में सादगी से शादी की।

Image

Arti Singh Remarry Dipak Chauhan

Arti Singh Remarry Dipak Chauhan: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' की फाइनलिस्ट रह चुकीं आरती सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों टीवी दुनिया से दूर एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ जमकर इन्जॉय कर रही हैं। पिछले साल 25 अप्रैल 2024 में आरती सिंह ने दीपक चौहान संग शादी की थी। ऐसे में शादी के एक साल पूरे होने पर एक्ट्रेस और उनके पति दीपक ने एक बार फिर शादी राचाई लेकिन इस बार बिल्कुल सादगी तरीके से। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए आरती और दीपक की दूसरी शादी की तस्वीरें।

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) ने शादी की पहली सालगिरह पर पति दीपक चौहान (Dipak Chauhan) संग दोबारा सात फेरे लिए। उतराखंड में मौजूद त्रियुगीनारायण मंदिर में दीपक और आरती ने दोबारा शादी की। बता दें ये वही मंदिर है जहां भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। वीडियो शेयर करते हुए आरती ने फैंस को बताया कि 'पति दीपक चौहान का सपना था कि वो यहाँ शादी करे और भगवान शिव-पार्वती माँ का आशीर्वाद ले। इसलिए हमारी पहली शादी की सालगिरह पर हमने अपनी वचन दोहराए और वही कपड़े पहने जो हमने अपने पहले फेरों पर पहने थे।'

वीडियो में आरती ने बेहद सुंदर मांग टीका और नाक में पहाड़ी नथ पहनी हुई है। दोनों ने शिव और पार्वती जी का आशीर्वाद लेकर शादी की रस्में शुरू की। इन दिनों ये जगह कपल की शादी का पहला और मशहूर डेस्टिनेशन प्लेस बन चुका है। आरती और दीपक का ये वीडियो देख फैंस काफी खुश हुए। टीवी के कई सेलेब्स ने उन्हे एनिवर्सी की बधाई भी दी। इसी के साथ कुछ दिनों पहले आरती की प्रेग्नेंसी से जुड़े रुमर्स उड़े थे लेकिन खुद एक्ट्रेस ने उन्हे गलत बता दिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article