टीवी मसाला

कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित की गईं Archana Gautam, पार्टी ने सरेआम खोली Bigg Boss 16 फेम की पोल

Archana Gautam Expelled From Congress For 6 Years: 'बिग बॉस 16' के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली अर्चना गौतम को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इससे जुड़ा लेटर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

कांग्रेस पार्टी से निकाली गईं अर्चना गौतम

Archana Gautam Expelled From Congress For 6 Years: 'बिग बॉस 16' के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली अर्चना गौतम (Archana Gautam) बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने सलमान खान के शो के जरिए तो खूब वाहवाही लूटी ही थी, साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी हाथ आजमाया था। लेकिन हाल ही में अर्चना गौतम कांग्रेस दफ्तर के बाहर अपने ऊपर हुए हमले के कारण चर्चा में आ गई थीं। इन सबके बीच अर्चना गौतम पर एक और गाज गिर गई है।

दरअसल, अर्चना गौतम (Archana Gautam) को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस मामले को लेकर अर्चना गौतम को नोटिस भी जारी हुआ था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने जुलाई के महीने में ही अर्चना गौतम को पार्टी से निकाल दिया था, वहीं अब इससे जुड़ा लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेटर के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता को देखते हुए अर्चना गौतम को पार्टी से बाहर निकाला था। इसके साथ ही उनसे मामलों पर जवाब भी मांगा गया था।

अर्चना गौतम

अर्चना गौतम

कांग्रेस पार्टी ने खोली अर्चना गौतम की पोल

उत्तर प्रदेश से कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने इस बात की पुष्टि की है कि अर्चना गौतम (Archana Gautam) अब पार्टी का हिस्सा नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने यह फैसला मेरठ की कांग्रेस ईकाई से एक्ट्रेस के खिलाफ मिली शिकायत के बाद लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने इस सिलसिले में कहा, "उनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था, लेकिन इन सबके बाद भी पार्टी ने उनपर भरोसा किया और उन्हें हस्तिनापुर से चुनावी मैदान में उतारा।"

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने अर्चना गौतम (Archana Gautam) के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "अर्चना गौतम के खिलाफ मेरठ ईकाई के कार्यकर्ताओं संग बदसलूकी करने का आरोप था, जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन किया था। ऐसे में पार्टी की कमेटी ने उन्हें बाहर निकालने का फैसला किया।" बता दें कि अर्चना गौतम को शिकायतों के आधार पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article