Bigg Boss 16 Latest Update: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में आए दिन किचन में लड़ाइयां देखने को मिलती रहती हैं। शो में कंटेस्टेंट्स कभी कॉफी तो कभी चॉकलेक और खाने को लेकर आपस में बहस करते रहते हैं। अब एक बार फिर से किचन में अर्चना गौतम (Archana Gautam) और प्रियंका चाहर चौधरी(Priyanka Chahar Chaudhary) के बीच जंग छिड़ गई। घर में अर्चना और प्रियंका के बीच महासंग्राम छिड़ गया और इसकी वजह रोटियों थीं। जी हां, रोटी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका और अर्चना के बीच जबरदस्त बहस हो रही है। बिग बॉस-16 से सामने आए वीडियो में श्रीजिता डे, प्रियंका चौधरी से कह रही हैं, 'अर्चना ड्यूटी नहीं कर रही है....।' तो इस पर प्रियंका कहती हैं कि अगर इसने आज चपाती नहीं बनाई तो मैं रोटी बनाउंगी, लेकिन कल मैं ब्रेकफास्ट नहीं बनाउंगी...। तभी अर्चना गौतम भड़क जाती हैं और प्रियंका से कहती हैं, 'बहना तुम्हारी तरह अलग से आटे का सेविंग नहीं करती मैं। समझी, सबको ज्यादा ज्यादा रोटी खिलाती हूं मैं....।' तभी प्रियंका बोलती हैं कि जब मैं करती हूं तो तुम घोटाला बोलती हो, अब उन लोगों का आटा दो, तुमने उन लोगों का पराठा छीना था।
रोटी को लेकर दोनों में बड़ा झगड़ा देखने को मिला। बिग बॉस से सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद प्रियंका और अर्चना के फैन्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अर्चान को इस मुद्दे पर सभी सवाल उठा रहे हैं कि उनके पास तो कोई मुद्दा होता ही नहीं है वो सिर्फ किचन में ही झगड़े बनाती रहती हैं।
आपको बता दें, इस वीक अब्दु रोजिक शो से बाहर हो गए हैं। अपने वर्क कमिंटमेंट के चलते अब्दु को बिग बॉस से बीच में जाना पड़ा है। उन्हें वीडियो गेम को लेकर एक लाइफ चेंजिंग मौका मिला है जिसकी वजह से वो कुछ दिनों के लिए बाहर आए हैं। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद अब्दु फिर से बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे।
