Rupali Ganguly on Anupama: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश कर मेकर्स खूब टीआरपी बटोरते हैं,
तभी शो लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। इन दिनों कहानी मे देखने को मिला की अनुपमा कूकींग प्रतयोगिता जीत लेती है और यशदीप के रेस्टोरेंट स्पाइस एंड चटनी को बिकने से बचा लेती है। ऐसे में अब देखने को मिलेगा की अनुपमा अमेरिका की नई बिजनेसवूमेन बनेगी, इसी के चलते खबर आई की किरदार का लुक मेकर्स बदल सकते हैं। जिसपर अब खुद रूपाली गांगुली ने इंटरव्यू देते हुए सच्चाई बताई है।
टेली बाइट्स को इंटरव्यू देते हुए रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) कहती हैं की अनुपमा (Anupama)एक बिजनेसवुमन बन गई है इससे उसका अवतार या लुक नहीं बदल जाएगा और वह अभी भी वैसी ही रहेगी। राजन शाही शो में काम करते हुए उन्हें करीब 4 साल हो गए हैं लेकिन आज तक उन्हें मेकर्स की ओर से पहले कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली है। आखरी टाइम्स तक में स्क्रिप्ट एक्टर्स को दी जाती है और यहां तक कि वह भी इसके पीछे के रहस्य को नहीं जानती। ऐसे में वह काफी खुश हैं की जो भी स्क्रिप्ट उन्हे मिली है वो टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर होती है।
इसी के साथ एपिसोड में इन दिनों देखने को मिला की यशदीप अनुपमा को शादी के लिए प्रपोज करता है, जिसे जान अनुज को काफी जलन होती है। वहीं दूसरी तरफ मास्टर शेफ जीतने के बाद अनुपमा से मीडिया पर्सनल लाइफ पर सवाल उठाते हुए उनकी दो शादियों को टूटने की बात करते हैं।
