टीवी मसाला

Anupamaa में धाक जमाना चाहता है YRKKH का ये स्टार, राजन शाही संग दोबारा काम करने के लिए है बेताब

This Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actor Wants To Enter In Rupali Ganguly Anupamaa: रुपाली गांगुली के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने कई टीवी स्टार्स का करियर संवारने का काम किया है। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक एक्टर ने भी रुपाली गांगुली के सीरियल में काम करने की इच्छा जताई है।

Image

'अनुपमा' में कदम रखना चाहता है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का ये स्टार

This Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actor Wants To Enter In Rupali Ganguly Anupamaa: रुपाली गांगुली के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' ने टीआरपी की दुनिया में अपनी जबरदस्त धाक तो जमाई ही हुई है। साथ ही कई टीवी स्टार्स के करियर को संवारने का भी काम किया है। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एक एक्टर ने 'अनुपमा' का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि वह राजन शाही संग दोबारा काम करना चाहते हैं और उनकी टीम को काफी याद भी कर रहे हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि जय सोनी (Jay Soni) हैं, जिन्होंने सीरियल में अभिनव का रोल निभाकर लोगों का खूब दिल जीता। राजन शाही संग काम करने का अनुभव साझा करते हुए जय सोनी ने कहा, "मैं 'अनुपमा' में आना चाहूंगा। मैं राजन शाही सर के साथ किसी भी दिन काम करने के लिए तैयार हूं। मैं टीम के साथ काम करना बहुत याद कर रहा हूं।" वहीं जब जय सोनी से सवाल किया गया कि अगर उन्हें वापिस राजन शाही के साथ काम करने का मौका मिला तो वह तैयार होंगे या नहीं?

इस सवाल पर जय सोनी (Jay Soni) ने उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, "बिल्कुल, अगर मुझे मौका मिला तो मैं दोबारा काम करना पसंद करूंगा। मुझे बहुत मजा आया। ये बहुत ही अच्छा अनुभव था। बहुत कुछ सीखा, आपको पता है अभिनव को बहुत ज्यादा प्यार मिला 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में और मैं कहीं न कहीं सच बताऊं तो ये शो में फैंस के लिए भी किया है। क्योंकि वो मुझे देखना चाहते थे तो मैंने भी सोचा कि ठीक है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article