टीवी मसाला

Anupamaa के नए पोस्टर से गायब होने पर अद्रिजा रॉय ने तोड़ी चुप्पी, रुपाली गांगुली के लिए कही ये बात

Adrija Roy Breaks Silence On Being Missing From Anupamaa New Montage: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' में जल्द ही नया सफर शुरू होने वाला है। प्रोमो वीडियो के साथ-साथ शो का नया मोंताज भी सामने आया। लेकिन मोंताज से अद्रिजा रॉय गायब रहीं। इस बात पर अब अद्रिजा रॉय ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'अनुपमा' के नए मोंताज पर अद्रिजा रॉय ने तोड़ी चुप्पी

Adrija Roy Breaks Silence On Being Missing From Anupamaa New Montage: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में इन दिनों माही और आर्यन की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। लेकिन अनुपमा की जिंदगी में कई तूफान ऐसे आने वाले हैं जो उसकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देंगे। वहीं बीते दिन 'अनुपमा' का एक नया प्रोमो वीडियो भी सामने आया, जिसमें अनुपमा अपनी जिंदगी की मुंबई में नई शुरुआत करती नजर आई। 'अनुपमा' (Anupamaa) के नए प्रोमो वीडियो के साथ-साथ इसका नया पोस्टर भी रिलीज हुआ, जिसमें केवल रुपाली गांगुली नजर आईं। जहां पहले अद्रिजा रॉय भी मोंताज और पोस्टर में साथ थीं तो वहीं अब एक्ट्रेस इससे गायब दिखीं। इस मामले पर अब खुद अद्रिजा रॉय ने चुप्पी तोड़ी है।

'अनुपमा' (Anupamaa) के नए पोस्टर को लेकर इंडिया फोरम ने अद्रिजा रॉय से बात करने की कोशिश की। उन्होंने शो के नए पोस्टर से गायब होने की वजह पूछने पर कहा, "वो उनका (अनुपमा) नया सफर है। मुझे सच में नहीं पता कि क्या है, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकती हूं कि शो में कुछ बहुत ही रोचक आने वाला है।" अद्रिजा रॉय से पूछा गया कि क्या सीरियल अब पूरी तरह से रुपाली गांगुली पर आधारित होगा, क्योंकि इसका नया ट्रैक अनु के नए सफर के बारे में है। इसपर अद्रिजा रॉय ने कहा, "वो आप देखना, मजा आएगा, शो आगे देखोगे तो।"

क्या होगा 'अनुपमा' का नया सफर?

'अनुपमा' (Anupamaa) के नए सफर की बात करें तो सीरियल में जल्द दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपना परिवार और घर छोड़कर मुंबई चली जाएगी। वो मुंबई में अपनी नई दुनिया बसाएगी और घरवालों को पीछे छोड़ते हुए कहेगी कि अब हर मुसीबत की जिम्मेदारी मेरी नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article