टीवी मसाला

Anupamaa: लीप से पहले निधी शाह ने समेटा बोरिया-बिस्तर, किंजल की यादों को शेयर कर बोलीं- वक्त आ गया है...

Nidhi Shah Aka Kinjal Quit Anupamaa Before Leap: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद पूरी कास्ट ही शो की बदल दी जाएगी। लीप से पहले 'अनुपमा' की किंजू बेबी यानी निधी शाह ने शो को अलविदा कह दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट भी शेयर की।

Image

'अनुपमा' को निधी शाह ने कहा अलविदा

Nidhi Shah Aka Kinjal Quit Anupamaa Before Leap: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' की टीआरपी को नंबर 1 पर लाने के लिए मेकर्स इसमें जल्द ही लीप लाने वाले हैं। 'अनुपमा' में 15 साल का जनरेशन लीप आएगा, जिसके बाद कहानी नए सिरे से शुरू होगी। लीप के साथ ही अनुपमा में नए सितारों की भी एंट्री होगी। लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी रहेंगे, जो इसे लीप से पहले अलविदा कह देंगे। इस लिस्ट में जहां पहले नीशी सक्सेना और गौरव शर्मा का नाम शामिल था। वहीं अब लिस्ट में निधी शाह भी शामिल हो गई हैं। निधी शाह (Nidhi Shah) ने बीते दिन पोस्ट शेयर कर बताया कि वह 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कह रही हैं। निधी शाह ने किंजल के अब तक के सफर को रील वीडियो में बखूबी दिखाया, जिसे देख फैंस भी भावुक हो गए।

निधी शाह (Nidhi Shah) ने अपनी पोस्ट में राजन शाही का भी शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस ने 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कहते हुए लिखा, "भारी मन से मैं किंजू बेबी यानी किंजल को अलविदा कह रही हूं। न भूलने वाले ये साढ़े चार साल और अब वक्त है इस प्यारे से कैरेक्टर किंजल और इस धमाकेदार शो अनुपमा को बाय-बाय कहने का। ये सफर कल्पना से भी परे था। इस शो का हिस्सा बनना जो कि टीवी का नंबर वन शो था, एक आशीर्वाद की तरह ही है। मैं भगवान के साथ-साथ 'अनुपमा' के रचयिता राजन शाही की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस किरदार के लिए मुझपर भरोसा किया। मैं अपने प्रोड्यूसर का आभार जताती हूं और बाकी क्रू मेंबर के समर्थन का भी शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने इस सफर को जबरदस्त बनाया।"

निधी शाह (Nidhi Shah) ने 'अनुपमा' (Anupamaa) के लिए लिखे इमोशनल पोस्ट में आगे कहा, "अलविदा कहना आसान नहीं होता है, लेकिन अपने भारी मन से मैं अपने आप का छोटा सा टुकड़ा अनुपमा में छोड़कर जा रही हूं। सबसे ज्यादा मैं अपने फैंस को शुक्रिया कहना चाहूंगी, जिन्होंने इस सफर में मुझे खूब सारा प्यार दिया। आप लोगों का प्यार ही मेरी ताकत था। आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन ये तो शुरुआत है। आगे और भी नए चैप्टर और खूबसूरत सफर बाकी हैं। आप सभी को दिल से शुक्रिया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article