टीवी मसाला

Anupamaa: 15 साल का लीप लाकर TRP का खेल बदलेंगे मेकर्स, एक साथ हो कई सितारों का सफाया!

Anupamaa Makers To Introduce 10 to 15 Years Leap: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' को लेकर फिर से खबर आ रही है कि शो में लीप आने वाला है। इस जनरेशन लीप के चक्कर में एक या दो नहीं बल्कि कई सितारों का सफाया होगा, जिसमें औरा भटनागर का नाम भी शामिल है।

Image

'अनुपमा' में आएगा 10 से 15 साल का लीप

Anupamaa Makers To Introduce 10 to 15 Years Leap: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली का 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में भी तूफान मचा रहा है। साथ ही सीरियल के ट्विस्ट और टर्न्स लगातार फैंस की एक्साइटमेंट को भी बनाए हुए हैं। 'अनुपमा' (Anupamaa) में अभी तक दिखाया गया कि शाह परिवार के सड़क पर आने के बाद अनुपमा उन्हें आशा भवन में सहारा देती है। वहीं दूसरी ओर वो पाखी और तोषू को भी सबक सिखाती है। लेकिन अब 'अनुपमा' को लेकर खबर आ रही है कि इसकी टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचाने के लिए मेकर्स एक बार फिर से लीप लेकर आएंगे।

'अनुपमा' (Anupamaa) के लिए बताया जा रहा है कि इस बार लीप 6 महीने या 5 साल का नहीं बल्कि सीधा 10 से 15 साल का आएगा। खबरों की मानें तो 'अनुपमा' में इस लीप के आने के बाद न केवल स्टार कास्ट पूरी तरह से बदल जाएगी, बल्कि इसकी कहानी में भी बदलाव होगा। जनरेशन लीप के चक्कर में 'अनुपमा' से एक या दो नहीं बल्कि 6 से 7 सितारों को बाहर निकाला जा सकता है, जिसमें निधी शाह, गौरव शर्मा, एकता सरैया, अरविंद वैद्य, अल्पना बुच, नीशी सक्सेना और कुंवर अमर जैसे सितारे शामिल हैं।

'अनुपमा' में बने रहेंगे रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अनुपमा' (Anupamaa) में जनरेशन लीप के बाद भले ही कई सितारों का शो से सफाया हो जाएगा। लेकिन रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना आगे भी शो में बने रहेंगे। हालांकि लीप की बात पर अभी आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article