टीवी मसाला

Anupamaa: आध्या के मिलते ही फिर अनुपमा को भूल गया अनुज, बीवी को छोड़ बेटी संग जमकर किया 'लुंगी डांस'

Gaurav Khanna And Aurra Bhatnagar Aka Anuj And Chhoti of Anupamaa Lungi Dance: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में आध्या अनुज को वापिस मिल गई है। इस खुशी में अनुज ने आध्या के साथ मिलकर जमकर लुंगी डांस किया। लेकिन एक बार फिर से उसने अनुपमा को भुला दिया है।

Image

'अनुपमा' के अनुज और आध्या ने किया लुंगी डांस

Gaurav Khanna And Aurra Bhatnagar Aka Anuj And Chhoti of Anupamaa Lungi Dance: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने टीआरपी के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी धमाका किया हुआ है। सुधांशु पांडे के जाने के बाद से ही 'अनुपमा' (Anupamaa) का रुख बदल गया है। जहां अनुज कपाड़िया अपने पुराने अवतार में आने लगा है तो वहीं शाह परिवार के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। अनुज को अपनी बेटी आध्या भी वापिस मिल गई है, जिससे उसकी जिंदगी सरल हो गई। लेकिन आध्या के आते ही अनुज एक बार फिर से अनुपमा को भूल गया। इसका असर अनुज और आध्या यानी गौरव खन्ना और औरा भटनागर के एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां अनुज अपने प्यार अनुपमा को भूलकर बेटी संग नाचते नजर आया।

अनुज और छोटी का ये वीडियो एक्ट्रेस औरा भटनागर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट से सामने आए इस वीडियो में अनुज और आध्या दक्षिण भारतीय अवतार अपनाकर 'लुंगी डांस' करते नजर आए। इस दौरान बाप बेटी का स्वैग देखने लायक रहा। उन्हें ऐसे खुश देख फैंस भी उनकी नजर उतार रहे हैं। हनी सिंह के गाने पर नाचते हुे गौरव खन्ना और औरा भटनागर के स्टेप भी कमाल के रहे। इस वीडियो को शेयर औरा भटनागर ने लिखा, "जिंदगी और भी मजेदार हो जाती है जब आप मस्ती कर रहे हों।"

'अनुपमा' में होगा महाधमाका

'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा साथ मिलकर फिर से अपना महल खड़ा करेंगे। वहीं दूसरी ओर वनराज की करतूतों के कारण शाह परिवार सड़क पर आ जाएगा। पारितोष का घमंड भी धरा का धरा रह जाएगा। शो को लेकर अनुमान लग रहा है कि पूरा शाह परिवार आशा भवन में रहेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article