Anupamaa Fame Rupali Ganguly On Dhurandhar: The Revenge: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग मूवी 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। रणवीर सिंह 'धुरंधर: द रिवेंज' में जबरदस्त अवतार में दिखाई देंगे। इसकी झलकियां फिल्म के टीजर में ही दिख गई थीं। 'धुरंधर: द रिवेंज' के टीजर के सामने आने के बाद से ही लोगों में फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है। वहीं इस एक्साइटमेंट को अब 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने हाल ही में अपडेट दिया है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' का हर एक फ्रेम बेहद कमाल का है। रुपाली गांगुली ने बताया कि उन्होंने खुद इस फिल्म की कई झलकियां देखी हैं।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला रिव्यू दिया। दरअसल, एक्ट्रेस के भाई विजय गांगुली ने 'धुरंधर' में 'शरारत' गाने को कोरियोग्राफ किया था। वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' में भी विजय गांगुली की कोरियोग्राफी का कमाल देखने को मिलेगा। ऐसे में एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने 'धुरंधर' को थिएटर में दो बार देखा। क्या फिल्म है। मैं दूसरे पार्ट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। कल ही मैंने दूसरे पार्ट के कुछ हिस्से देखे। विजय कुछ एडिट कर रहा था और हम वीडियो कॉल पर थे। वो बोला कि ये शॉट देख, वो शॉट देख। अरे, क्या शॉट था। मैंने कहा भी कि रिवाइंड करके फिर दिखा। हर एक फ्रेम कमाल का है।"
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने 'धुरंधर' के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने 'शरारत' गाने के भी अर्ली एडिट देखे थे। एक्ट्रेस का कहना था कि विजय गांगुली को 'शरारत' गाने पर भरोसा नहीं था। लेकिन वो ही थीं, जिन्होंने विजय गांगुली से कहा था कि उनका 'शरारत' सॉन्ग सुपर-डुपर हिट होने वाला है। इससे इतर 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज की बात करें तो फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में कई सितारों के कैमियो की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।
